• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस वेब सीरीज को देख आफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, जानिए क्या है स्टोरी

Writer D by Writer D
17/11/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Dexter

Aftab breaks Shraddha into 35 pieces after seeing Dexter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) की हैवानियत देख पूरा देश सन्न है। 29 साल की श्रद्धा वाकर के ब्वायफ्रेंड आफताब पूनावाला ने उसकी हत्या करने के बाद शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और एक-एक हिस्से को ठिकाने लगाता रहा। 28 साल का आफताब (Aftab) महरौली में श्रद्धा के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि आफताब ने अमेरिकन क्राइम सीरीज Dexter को देखकर इस खौफनाक हत्या की योजना बनाई। आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी लाश को पहले 35 टुकड़ों में काटा और फिर कुछ को पास के जंगलों में फेंकता गया। शरीर के कटे हुए हिस्सों को रखने के लिए उसने नया फ्रीज खरीदा था जिसमें से एक-एक टुकड़े को रखकर वह पिछले कुछ हफ्तों से लगातार फेंक रहा था।

क्या है डेक्सटर (Dexter) की कहानी?

डेक्सटर (Dexter) अमेरिकन टेलीविजन ड्रामा है जिसे सबसे पहले केबल चैनल पर ऑन एयर किया गया। अब यह ओटीटी पर भी उपलब्ध है। यह 1 अक्टूबर 2006 से 22 सितंबर 2013 तक कुल 8 सीजन के लिए प्रसारित हुआ। इस दौरान 96 एपिसोड दिखाए गए। सीरीज की कहानी Dexter Morgan के इर्द गिर्द है जिसे माइकल सी हाल ने निभाया। वह मियामी मेट्रो पुलिस विभाग में ब्लड पैटर्न एनालिस्ट है। वह दोहरी जिंदगी जी रहा होता है। डेक्सटर हत्यारों की खोज करता है और उन्हें मार डालता है जो किसी तरह कानून के चंगुल से बच निकले हैं।

क्यों हत्या करता है डेक्सटर (Dexter)?

डेक्सटर मॉर्गन 3 साल का रहता है जब वह देखता है कि उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई और वह दो दिन तक खून से लथपथ पड़ी रही। उसके बाद डेक्सटर को मियामी पुलिस अधिकारी हैरी मॉर्गन गोद ले लेते हैं। उन्हें इस बात का आभास होता है कि डेक्सटर में हत्या करने की प्रवृत्ति है। डेक्सटर हत्या करने के बावजूद खुद को एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दिखाने के लिए पूरी योजना बनाता है।

आफताब और डेक्सटर (Dexter) की कहानी में समानता

श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब 300 लीटर का नया फ्रीज खरीदकर लाया। इसकी प्रेरणा उसने डेक्सटर से ली। 20 मई को उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिया। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और शेफ के तौर पर काम करता था। उसने दो हफ्ते तक मांस काटने की ट्रेनिंग ली थी। उसने इसका इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया। आफताब ने दो दिनों तक श्रद्धा के शरीर को काटा। कमरे से बदबू हटाने के लिए अगरबत्ती और रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल किया।

डेक्सटर भी कुछ ऐसा ही तरीका अपनाता है। पहले के सीजन में डेक्सटर पीड़ितों के शरीर को तोड़ देता था और टुकड़ों को बायोडिग्रेडेबल कचरे के बैग में रखता था। वह कमरे से प्लास्टिक शीट्स को हटा देता था जिससे कोई सबूत ना बचे। फिर वह बैग्स को अपने गाड़ी में लेकर नाव तक पहुंचता है और फिर वह उन्हें पानी में फेंक देता था।

फिलहाल आफताब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Tags: aftab poonawaladexter web seriesshraddha murder caseWeb Series
Previous Post

प्रदेश के 10 जिलों में बनेंगे अत्याधुनिक न्यायालय, इन सुविधाओं से होंगे लैस

Next Post

स्कूटी सवार युवकों को गिरते देख मदद को दौड़ पड़े सीएम धामी, किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Next Post
CM Dhami

स्कूटी सवार युवकों को गिरते देख मदद को दौड़ पड़े सीएम धामी, किया ये काम

यह भी पढ़ें

skin care

सर्दियों में रुखी त्वचा से ऐसे बचाता है घी, जानें क्या है फायदे

02/11/2021
Glowing Skin

इन घरेलू तरीकों से निखारे अपनी त्वचा, चेहरा खिलेगा चाँद की तरह

08/09/2025
Honeymoon

कर रहे हैं हनीमून प्लेस की तलाश, ये जगहें रहेगी परफेक्ट

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version