• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओपी राजभर को बड़ा झटका, मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Writer D by Writer D
19/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
OP Rajbhar

OP Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मैनपरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए किए गए 13 नामांकन पत्रों (Nomination) की शुक्रवार को जांच की गई। पूरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। देर शाम जांच के बाद डिंपल यादव और रघुराज शाक्य समेत छह नामांकन वैध पाए गए। सुभासपा प्रत्याशी समेत सात नामांकन निरस्त कर दिए गए।

उपचुनाव के लिए 10 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, सुभासपा प्रत्याशी रामाकांत कश्यप समेत कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को इन नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के नेतृत्व में अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। जांच में छह नामांकन वैध पाए गए और सात नामांकन अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।

मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri by-election) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप का नामांकन निरस्त हो गया है। वैध और अवैध नामांकन पत्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा करा दी गई है।

उपचुनाव (Mainpuri by-election) के लिए दाखिल जो नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं, उन्हें नाम वापसी के लिए एक और मौका मिलेगा। आयोग के निर्देश के अनुसार 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत होकर नामांकन वापस ले सकेगा। तारीख बीतने के बाद नामंकन वापस नहीं लिया जा सकेगा।

इन प्रत्याशियों के नामांकन वैध

– डिंपल यादव, सपा।

– रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा।

– भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी।

– सुषमा देवी, निर्दलीय।

– प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल।

– सुरेश चंद्र, निर्दलीय।

इनके हुए निरस्त

– रमाकांत कश्यप, सुभासपा।

– सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी।

– उर्मिला भारती, वोटर्स पार्टी इंटनरेशनल।

– कपिंजल, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी।

– रामकुमार, निर्दलीय।

– महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय।

– विद्यावती, निर्दलीय।

Tags: agra newsElection 2022Election newsLucknow Newsmainpuri by-electionup news
Previous Post

सामने आया तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मसाज का वीडियो, मचा हड़कंप

Next Post

काशी तमिल संगमम में भाग लेने आ रहे पीएम का सीएम योगी ने ऐसे किया अभिनंदन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

काशी तमिल संगमम में भाग लेने आ रहे पीएम का सीएम योगी ने ऐसे किया अभिनंदन

यह भी पढ़ें

Orange Face Pack

बेदाग दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए बस करें इसका इस्तेमाल

09/03/2025
alum

फिटकरी के इन उपायों को करने से मिलती है कर्ज से मुक्ति

09/01/2025
Transfer

यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

12/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version