• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामने आया तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मसाज का वीडियो, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
19/11/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Satyendra Jain

Satyendra Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar jain) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।

तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन (Satyendar jain) बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं। इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है। सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए। अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी?

ईडी ने कोर्ट में लगाया था आरोप

इससे पहले सत्येंद्र जैन (Satyendar jain) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था। ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी।

ईडी ने कोर्ट को सबूत भी सौंपे थे

ईडी ने कोर्ट से की गई शिकायत में कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईडी ने सत्येंद्र जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी थीं। ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए थे सत्येंद्र जैन

गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4।81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16।39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया।

Tags: delhi newsNational newssatyendra jaintihar jail
Previous Post

विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Next Post

ओपी राजभर को बड़ा झटका, मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
पंजाब

NDA में बेटियों की शानदार सफलता, पंजाब सरकार के कोचिंग सेंटर की 17 छात्राएं सफल

13/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
Next Post
OP Rajbhar

ओपी राजभर को बड़ा झटका, मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

वैक्सीनेशन : तीन दिन में 3.80 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

19/01/2021
Ganga Jal

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

06/03/2025
CM Dhami meets DUSU President and JNUSU Joint Secretary

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

09/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version