• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, तिहाड़ में खाते दिखें मेवा और सलाद

Writer D by Writer D
23/11/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Satyendar Jain

Satyendar Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में मिल रही सुविधाओं को लेकर बीजेपी लगातारआम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर है। तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है। तिहाड़ जेल के इस सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन फल और सूखे मेवे खा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन के वकील ने दावा किया था कि जेल में उनका वजन 28 किलो कम हो गया है, जबकि तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र का वजन 8 किलो बढ़ गया है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि “बलात्कारी से मालिश कराने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट कहने के बाद सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को शानदार भोजन का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्हें ऐसे भोजन परोसा जा रहा है मानो वह छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हों। केजरीवाल ने सुनिश्चित किया है कि हवालाबाज को जेल में वीवीआईपी मजा मिले न कि सजा।”

मसाज कराते हुए वायरल हुआ था वीडियो

इससे पहले सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सत्येंद्र जैन अपनी सेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा था कि वे आराम से एक बिस्तर पर लेटे हुए हैं, वे कोई दस्तावेज देख रहे हैं और एक शख्स उनके हाथों और पैरों में मसाज दे रहा है। उस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया और एमसीडी से लेकर गुजरात तक इसका मुद्दा बना।

मसाज करने वाला रेप का आरोपी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मसाज करने वाला आरोपी 2021 में गिरफ्तार हुआ था। आरोपी पर उसी की नाबालिग बेटी ने रेप का आरोप लगाया था। आरोपी रिंकू जेल में है। उसका ट्रायल चल रहा है। वह मजदूरी करता था।

कांग्रेस और बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर

बीजेपी और कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने के बाद आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश है। बीजेपी के पास क्योंकि दिखाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए एमसीडी चुनाव के दौरान इस प्रकार के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ये मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है। सत्येंद्र जैन के वकील सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सीसीटीवी फुटेज लीक कैसे हो गया? वहीं ईडी का साफ कहना है कि उनकी जांच बिना भेदभाव के की जाती है।

Tags: Arvind KejriwalNational newssatyendar jaintihar jain
Previous Post

वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

Next Post

भाजपा सांसद फरार घोषित, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

13/08/2026
Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.
पंजाब

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Next Post
Arun Sagar

भाजपा सांसद फरार घोषित, कोर्ट ने दिया ये आदेश

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर बना पर्यटकों की पहली पसंद, छह महीने में आए 33 करोड़ से अधिक टुरिस्ट

15/09/2024
Corona

देश में 63 दिन बाद कोरोना के एक लाख से कम नए केस, 1.82 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

08/06/2021
Ganesh ji

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version