• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम एक्टर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

Writer D by Writer D
26/11/2022
in मनोरंजन
0
Vikram Gokhale

Vikram Gokhale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदी एवं मराठी फिल्मों के मशहूर अभनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का शनिवार को का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है।

14 नवंबर, 1945 को जन्मे विक्रम गोखले (Vikram Gokhale)  एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। विक्रम गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी थिएटर और फिल्मों के अभिनेता थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली अभिनेत्री बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण विक्रम का झुकाव भी अभिनय की तरफ हुआ या ये कहे कि अदायगी उनके खून में थी । विक्रम गोखले ने साल 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह हिंदी व मराठी भाषा की कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आये। विक्रम गोखले की कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘हम दिल दे चुके सनम’,’मिशन मंगल’, ‘हिचकी’, ‘अय्यारी’, ‘बैंग बैंग’, ‘दे दना दन’ और ‘भूल भुलैया’ आदि शामिल हैं।

विक्रम गोखले (Vikram Gokhale)  बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय रहें। उन्होंने उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध: में काम किया। अभिनय के साथ ही विक्रम गोखले ने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म अघात बनाई। इन सब के अलावा विक्रम गोखले थियेटर जगत में भी सक्रिय थे । थिएटर में उनके योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है। इसके अलावा साल 2013 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विक्रम गोखले आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा में नजर आये थे। अपनी शानदार अदायगी का लोहा मनवा चुके और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके विक्रम गोखले ने शनिवार यानि 26 नवंबर, 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन वह सदैव दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनय जगत में उनके योगदानों को हमेशा याद किया जायेगा। विक्रम गोखले का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है।

Tags: Bollywood NewsHum Dil De Chuke SanamVikram Gokhale
Previous Post

FIFA: मेसी के मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Next Post

अमेरिकन कंपनियां यूपी में नौ सेक्टर में करेंगी निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Varun Dhawan
मनोरंजन

वरुण धवन का देसी अंदाज, खेतों में सीख रहे धान की खेती

03/09/2026
Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Next Post
#investorfriendlyUP

अमेरिकन कंपनियां यूपी में नौ सेक्टर में करेंगी निवेश

यह भी पढ़ें

UIDAI

खो गया है Aadhar नंबर, इस आसान तरीके से करें e-aadhar डाउनलोड

07/03/2022
Moto GP

देश-दुनिया में नये उप्र की छवि को मजबूत करेगी मोटो जीपी भारत बाइक रेस

09/07/2023
viral video

जब वृद्ध व्यक्ति ने डॉगी की जान बचाने के लिए घड़ियाल से लिया पंगा

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version