• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अरबाज खान का हुआ ब्रेकअप, Giorgia Andriani बोलीं- बदल गया हमारा रिश्ता

Writer D by Writer D
29/11/2022
in मनोरंजन
0
Arbaaz Khan

Arbaaz Khan's breakup with girlfriend

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्टर, फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) की मूवीज से ज्यादा उनकी लव लाइफ चर्चा में रहती है। अरबाज का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा संग तलाक काफी सुर्खियों में रहा। मलाइका संग शादी टूटने के बाद अरबाज की जिंदगी में आई एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani)। पर क्या जॉर्जिया संग भी अरबाज का रिश्ता टूट गया है?

अरबाज खान (Arbaaz Khan) और जॉर्जिया का रिश्ता खत्म?

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जॉर्जिया ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का हिंट दिया है। अरबाज (Arbaaz Khan) संग अपनी इक्वेशन पर जॉर्जिया ने बात की है। जॉर्जिया ने अरबाज को बॉयफ्रेंड नहीं बस अच्छा दोस्त बताया। जॉर्जिया के मुताबिक, उनका और अरबाज खान का शादी का कोई प्लान नहीं है। दोनों का रिश्ता पैनडेमिक लॉकडाउन के बाद काफी बदल गया है। इंटरव्यू में जॉर्जिया से उनकी अरबाज संग शादी पर सवाल किया गया। जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- मैं मलाइका और अरबाज के परिवार से कई बार मिल चुकी हूं। अरबाज मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन हमारी शादी का कोई प्लान नहीं है। लॉकडाउन ने हमारे रिश्ते को बदल दिया है।

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में जॉर्जिया ने कहा- जैसा कि मैंने कहा अरबाज और मैं अच्छे दोस्त हैं। लेकिन शादी की बात जहां आती है, सच कहूं तो ये ऐसी चीज है जिसे करने का हमारा प्लान नहीं है। लॉकडाउन ने हमें ऐसा सोचने को मजबूर किया। वास्तव में लॉकडाउन लोगों को या तो पास लेकर आया, या फिर उन्हें अलग किया।

दोनों में उम्र का बड़ा फासला

जैसा कि जॉर्जिया का बयान है अरबाज और वे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन शायद उनके बीच का लव रिलेशन खत्म हो गया है। खैर, रिश्ता खत्म होने की बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अरबाज और जॉर्जिया ही बेहतर कर सकते हैं।

Shraddha Murder Case: आफताब का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी अनुमति

अरबाज खान (Arbaaz Khan) और जॉर्जिया को साथ में डेट करते हुए 4 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। दोनों के बीच करीब 20 साल का एज डिफरेंस है। अरबाज खान और जॉर्जिया को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हालांकि काफी वक्त से दोनों को साथ में कम ही स्पॉट किया जाने लगा  है।

Tags: Arbaaz Khanarbaaz khan break upbollywood gossips
Previous Post

सड़क पर दिखीं अखिलेश यादव की दरियादिली, कार रुकवाकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री सदन में मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री सदन में मौजूद

यह भी पढ़ें

बिहार एसपी विनय तिवारी

बिहार SP विनय तिवारी का क्वारंटाइन खत्म करने से किया इनकार

06/08/2020
sakat chauth

सकट चौथ पर आज गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

21/01/2022
Infinix Smart 8 Plus

50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, कीमत कर देगी हैरान

01/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version