• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कूड़े व गन्दे स्थानों की सफाई कराने के बाद सौंदर्यीकरण कराया जाएगा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने तथा शहरी जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत ‘प्रतिबद्ध: 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान 01 दिसंबर से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के 750 निकायों में कूड़ा एकत्रीकरण स्थानों ‘गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स’ (Garbage Vulnerable Points) को पूर्णतया विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्थानों की सफाई कराने के बाद सौंदर्यीकरण कराया जायेगा और कई स्थानों को सेल्फी पॉइंट के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि निकायों के सभी विलोपित ‘गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स’ (GVP) का सौदर्यीकरण किया जाएगा और यहां पर सेल्फी प्वांइट्स, रेहड़ी पटरी वालों को जगह आवंटित करना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेंच की व्यवस्था एवं पेड़ व गमला आदि लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को एक नजीर के रूप में विकसित किया जाएगा और भविष्य में भी इसकी निरंतरता को बनाए रखा जायेगा।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  निकायों के चिन्हित कूड़ा स्थलों को सदा-सदा के लिए हटाने हेतु 01 दिसम्बर से चलाये जा रहे ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’ अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को 03 मुख्य श्रेणियों में क्रमशः नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में जनसंख्या आधारित 05 उप श्रेणियों के अंतर्गत राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय भारत सरकार द्वारा आजादी/75 अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतिम माह के उपलक्ष्य में ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’ अभियान 01 दिसंबर, 2022 से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के समस्त 750 निकायों में कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) को पूर्णतया (स्थायी रूप से) विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए नगरीय निकाय स्तर पर गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को चिन्हित कर आवश्यक संसाधन व कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही अभियान का समापन जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट

उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक मशीनरी ट्रक, जेसीबी, मैजिक आदि की व्यवस्था निकायों द्वारा पूर्व में ही कर ली जाए। साथ ही मिशन मोड में संचालित अभियान की रिकॉर्डिंग एवं डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाए। इसके लिए डीएसएलआर कैमरा, ड्रोन आदि की भी व्यवस्था की जाए। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चिम करने के लिए स्थानीय लोगों में व्यापक जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। मैनपावर का समुचित प्रबंधन भी कराया जाए। अभियान के दौरान समस्त नगरीय निकाय अपने समस्त गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को चिन्हित कर 01 दिसंबर 2022 से 03 दिसंबर, 2022 तक संचालित इस अभियान के अंतर्गत इनका स्थायी रूप से विलोपन किया जाए। विलोपन किए गए गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स से प्राप्त कूड़े को गीले और सूखे कूड़े के रूप में अलग किया जाए एवं शेष कूड़े का वैज्ञानिक विधि द्वारा निस्तारण कराना सुनिश्चित हो। साथ ही प्लास्टिक, बोतल, कॉच आदि के आंकलन का डॉक्यूमेंटेशन कर निकाय स्तर पर सुरक्षित कराया जाएगा।

नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बताया कि अभियान के बाद निकायों द्वारा गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स का (विलोपन से पूर्व एवं विलोपन के बाद) का उच्च गुणवत्ता व जियो टैग फोटो राज्य मिशन निदेशालय की ईमेल पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’ अभियान के अन्तर्गत की गई गतिविधियों की विडियोग्राफी कराना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags: 75 घंटे750 निकायak sharmaLucknow Newsswachcha bharat abhiyanप्रतिबद्ध: 75 जनपद
Previous Post

लंपी वायरस: 1.58 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Next Post

एके शर्मा ने 6 जिलों के 8168 लाभार्थियों को सौंपी आशियाने की चाभी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jauhar University
Main Slider

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मुहिम तेज, अखिलेश ने रामपुर भेजी अपनी पूरी ‘फौज’

23/07/2026
May Cow be granted the status of 'Rashtra Mata'.
उत्तर प्रदेश

गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, लखनऊ में सपा का बड़ा महासम्मेलन

23/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

23/07/2026
Peacock Feather
Main Slider

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय , बरसेगा धन

23/07/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने 6 जिलों के 8168 लाभार्थियों को सौंपी आशियाने की चाभी

यह भी पढ़ें

jeans

हर लड़की की अलमारी में जरूर होनी चाहिए इस तरह की जींस

03/03/2026
AK Sharma

यह है ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सम्पूर्ण न्याय

23/03/2023
jaharkhuran

नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा चालक को किया बेहोश, रिक्शा लेकर जहरखुरान चंपत

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version