• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन मंजिला मकान में आग लगने से चार की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
29/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
Fire

Four killed in a fire in a three-storey house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जसराना। मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के कस्बा  पाढ़म में बेसमेंट सहित तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग (Fire) से घर के आधा दर्जन से अधिक लोग फंस गए। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों के घंटों जूझने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है तथा एक गंभीर रूप से घायल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर त्वरित गति से राहत कार्य कराने और मृतकों के परिजनों को दो – दो लाख रुपये तत्काल सहायता दिये जाने के निर्देश भी दिये।

आग पर काबू पाने को फायर विभाग की करीब सात गाड़ियां देर रात तक काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आग की लपटों के बीच पांच लोगों के फंसे होने की सूचना पर डीएम व एसएसपी के साथ शिकोहाबाद व जसराना सर्किल का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। फायर विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

कसबा पाढ़म निवासी रमन प्रकाश के मकान में देर शाम आग लग गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे तक फायर विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच आग ने मकान में बनी तीन दुकानों के साथ तलघर में भी फैल गई। करीब एक घंटे बाद फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू हो सकी।

अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी: सीएम योगी

आग इतनी भीषण थी जिस पर देर रात तक फायर विभाग की गाड़ियां काबू नहीं पा सकी थी। जिले में मौजूद फायर विभाग की गाड़ियों को बुला लिया गया। इसके बाद भी रात करीब साढ़े नौ बजे तक फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंचे डीएम रविरंजन और एसएसपी आशीष तिवारी जहां आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं लोगों का कहना था कि समय रहते फायर विभाग की गाड़ी मौके पर आ जाती तो आग इतनी भीषण नहीं होती। फायर विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण आग इतनी भीषण हुई है।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Tags: firojabad newsup news
Previous Post

अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी: सीएम योगी

Next Post

गीता की परम्परा ही भारतीय परम्परा रही: मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Mohan Bhagwat

गीता की परम्परा ही भारतीय परम्परा रही: मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

28/04/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने पूर्व विधायक से अस्पताल में की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

31/07/2025
Keshav Maurya

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version