• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा नीतियों को लागू होने से किसानों की बढ़ेगी आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्री परिषद ने ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत विभाग की दो ऊर्जा नीतियों को लागू करने का फैसला किया था। अब इन नीतियों की पूरी कार्य प्रणाली को जनसामान्य की जानकारी के लिए तथा इसका फायदा लेने के लिए लाया गया है। इन दोनों नीतियों से प्रदेश के ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा तथा कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। इन नीतियों के लागू होने से किसानों की आय बढ़ेगी और हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने आज अपने 14, कालिदास आवास में पूर्वाह्न 11ः00 बजे प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रेस प्रतिनिधियों को इन दोनों नीतियों के बारे में एवं प्रदेश को इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सितम्बर, 2022 में उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 घोषित की थी तथा अभी नवम्बर, 2022 में उ0प्र0 सौर ऊर्जा नीति-2022 घोषित की। जैव ऊर्जा नीति के अंतर्गत कृषि व पशुधन अपशिष्ट, चीनी मिलों से प्रेसमड, निकायों के ठोस अपशिष्ट जैसे जैव अपशिष्टों का उपयोग कर कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लान्ट, बायो-कोल, बायो डीजल, बायो एथेनॉल की इकाईयों की स्थापना के लिए निवेश को प्रोत्साहित किया गया है।

एके शर्मा (AK Sharma)ने कहा कि जैव ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए निवेशकों को अनुदान एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें कम्प्रेस्ड बायो गैस उत्पादन संयंत्र के लिए 75 लाख रूपये प्रति टन की दर से, बायो कोल उत्पादन संयंत्रों के लिए 75 हजार रूपये प्रति दर से तथा बायो-डीजल उत्पादन संयंत्रों के लिए 03 लाख रूपये प्रति किलोली0 की दर से 20 करोड़ रूपये का अनुदान दिया जा रहा है।

एके शर्मा ने मऊ के स्थानीय निवासियों की 30 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा

इसके तहत स्थापित सभी संयंत्रों को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ होने की तिथि से 10 वर्षों तक विद्युत शुल्क में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी तथा भूमि अधिग्रहण पर निर्धारित स्टाम्प ड्यूटी में भी शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी। इसी प्रकार बायो एनर्जी संयंत्रों की स्थापना के लिए ग्रामसभा की भूमि 01 रूपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से 30 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर उपलब्ध कराई जायेगी तथा शहरी ठोस अपशिष्ट आधारित जैव ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए शहरी विकास विभाग की नीतियों के अनुसार भूमि उपलब्ध कराई जायेगी। इन नीतियों के संचालन के लिए यूपीनेडा को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने बताया कि इसी प्रकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने हेतु प्रदेश सरकार ने गैर पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए सौर ऊर्जा नीति-2022 लाई गई है। इसके तहत वर्ष 2026-27 तक में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से 22 हजार मेगावाट क्षमता की बिजली प्राप्त की जा सकेगी। इस नीति के तहत निवेश को प्रोत्साहित कर प्रदेश में अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, रूफटाप पावर प्लांट्स, विकेन्द्रित सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों की स्थापना, माडल सोलर सिटी का विकास तथा यूटिलिटी स्केल सोलर पावर जनरेटिंग प्रोजेक्ट की स्थापना की जायेगी।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

एके शर्मा ने मऊ के स्थानीय निवासियों की 30 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा

Next Post

75 जिलों में 75 घंटे चलेगा काम, हटेगा कूड़ों का ढेर: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
AK Sharma

75 जिलों में 75 घंटे चलेगा काम, हटेगा कूड़ों का ढेर: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

2013 से फरार चल रहा ‘कुर्बान’ अली को ATS ने दबोचा

14/03/2022
Stubble

योगी सरकार में “वेस्ट से वेल्थ” बन रही है पराली

03/10/2024
SP MLA Atul Pradhan made allegations against Sangeet Som

मीट का कारोबार करते हैं…. संगीत सोम पर सपा विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप लगाए

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version