• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को ‘हमारा यूपी, सुनहरा यूपी’ बनाना है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
01/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश को GVPs मुक्त प्रदेश बनाने के लिए आज प्रातः 7:00 बजे महाराणा प्रताप चौराहा, हुसैनगंज, लखनऊ से साफ सफाई एवं कूड़ा स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: ’75 जिला, 75 घंटे, 750 निकाय’ के राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की।

मंत्री  ने अभियान की शुरुआत करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे लोग अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से कूड़ा निकाल कर इधर-उधर न फेंके, बल्कि सूखा एवं गीला कूड़ा को अलग-अलग कर समय से निकायों को उपलब्ध कराएं, जिससे कि इस कूड़े का सदुपयोग किया जा सके।

मंत्री  (AK Sharma) ने अभियान की शुरुआत में आह्वान किया कि प्रदेश को ‘हमारा यूपी, सुनहरा यूपी’ बनाना है। उन्होंने कूड़ा स्थलों व गंदे स्थानों को साफ सुथरा बनाकर उपयोगी एवम् यादगार स्थानों के रूप में विकसित करने को कहा।

मंत्री  ने सभी निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी छोटे बड़े शहरों एवं निकायों के चिन्हित कूड़ा स्थलों (गार्बेज वाल्नेरेबल पॉइंटएस) को 75 घंटे के विशेष अभियान के दौरान ख़त्म किया जाय और लोगो के वन व पर्यावरण को श्रेष्ठ बनाया जाय।

AK Sharma

मंत्री  ने कहा कि सभी नगरीय निकाय आज शुरू हुए 75 घंटे के अभियान के दौरान सड़क व खाली प्लाटों में कचरा डालने वालों की रेकी करेंगे, जो लोग ऐसे स्थानों पर कूड़ा डालते हैं उन्हें चिन्हित भी करेंगे तथा

अभियान में जन सहभागिता के लिए लोगों को अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जाए।

मंत्री  ने कहा कूड़ा वाले स्थानों की साफ-सफाई कर वहां पर नेकी की दीवार, सफाई चौकी, सेल्फी प्वाइंट, वार्टिकल गार्डन बनाए जाएं। ऐसे स्थानों का सुंदरीकरण कर बैठने के स्थान, बच्चों के खेलने के स्थान बनवाए जाएं। ऐसे स्थानों पर गमले रखवाया जाएं। पार्क व उद्यान भी विकसित कराए जाएं।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि लखनऊ में 700 से ज्यादा गंदे स्थान थे, जिन्हें पिछले 06 से 07 महीने में साफ सुथरा बनाकर वहां की गंदगी खत्म की गई। अभी भी 110 बचे हैं, जिन्हें भी इस अभियान में खत्म कर दिया जायेगा।

मंत्री  ने इस स्थान पर (हुसैनगंज स्थित लाल कुआ ओवर ब्रिज के पास) नेकी की दीवार बनाने को भी कहा, जिससे कि लोग अपने घरों के अनुपयोगी सामान को यहां पर दान दे सके और इससे गरीबों की मदद की जा सके।

मंत्री  ने स्थानीय निवासी रिंकू मिश्रा से इस कार्यक्रम स्थल की गंदगी के बारे में पूछा, जिसकी सफाई कर सुंदर बनाया गया है। स्थानीय निवासी ने बताया कि यह तो बहुत गंदा स्थान था। यहां पर रहना और यहां से निकलना बहुत मुश्किल था। इतनी गंदगी थी।

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने मंत्री से शिकायत की कि ओवर ब्रिज के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे अक्सर जाम लग जाता है और यहां के लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है,जिसको मंत्री  शीघ्र ही व्यवस्थित कराने का आश्वासन दिया।

AK Sharma

मंत्री  ने पूजा पाठ की सामग्री और फूल माला को गोमती नदी में फेंकने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा हनुमान सेतु पर रखवाए गए अर्पण कलश को भी मौके पर जाकर देखा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि ऐसे अर्पण कलश गोमती नदी के सभी पुलों पर रखवाया जाएं, जिससे कि पूजा सामग्री को सीधे नदी में फेंकने के बजाय, लोग अर्पण कलश में डाले और वहां से नगर निगम एकत्रित कर उसका सदुपयोग करें। नदी में पूजा सामग्री और फूल माला फेंकने को रोकने के लिए हनुमान सेतु पर नगर निगम द्वारा अर्पण कलश रखवाया गया है। अब लोग पूजा सामग्री नदी में सीधे प्रवाहित करने के बजाय अर्पण कलश में डालेंगे। इसके लिए प्रेरित भी किया जायेगा।

75 जिलों में 75 घंटे चलेगा काम, हटेगा कूड़ों का ढेर: एके शर्मा

कार्यक्रम में महापौर  संयुक्ता भाटिया, निदेशक नगरी निकाय  नेहा शर्मा, नगर आयुक्त  इंद्रत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Tags: ak sharmaGarbage Vulnerable PointsLucknow NewsMayor Sanyukta BhatiaNeha Sharmaswachchta abhiyanswachchta ke slefie
Previous Post

फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

Next Post

बीएसएफ की स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने विंध्य विकास कार्यों की समीक्षा की, अफसरों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का किया सम्मान

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में की पूजा-अर्चना

08/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा तो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता : योगी आदित्यनाथ

08/07/2026
Next Post
CM Yogi

बीएसएफ की स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Naini Doon Express

नैनी दून एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आया पत्थर, दूर तक ट्रैक पर घसीटती गई ट्रेन

01/05/2024
NCC cadets launched cleanliness drive in Maha Kumbh Mela area

महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

03/03/2025
UPPSC

एसीएफ-आरएफओ की मुख्य परीक्षा 2019 में 44 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version