• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी और इटावा के SSP को चुनाव आयोग का नोटिस, इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण

Writer D by Writer D
01/12/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति, लखनऊ
0
Election Commission

Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निर्वाचन आयोग (Election commission ) ने मैनपुरी और इटावा के SSP को नोटिस जारी किया है। मैनपुरी के एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगते हुए छह उपनिरीक्षकों को तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया है। वहीं, छह थानाध्यक्षों को लोकसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चार थानाध्यक्षों को लंबी छुट्टी दिए जाने पर जवाब मांगा है।

बता दें कि पिछले दिनों एसएसपी ने विधानसभा जसवंतनगर से जुड़े चार थानाध्यक्षों को लंबी छुट्टी दी थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल वर्मा ने आयोग से शिकायत की थी। आयोग (Election commission ) ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आयोग की बिना अनुमति के वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव यादव, चाैबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह यादव, जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी और भरथना कोतवाल मंसूर अहमद को एक साथ मेडिकल लीव पर भेज कर लंबी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई।हालांकि एसएसपी जयप्रकाश सिंह का कहना है कि यह एक मात्र अफवाह है।

एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा

आयोग (Election commission ) ने एसएसपी मैनपुरी को उप-निरीक्षक सुरेश चंद, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्य भान और राज कुमार गोस्वामी को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों से तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा है। साथ ही आयोग ने एसएसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा है कि उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?

48 जिलों के नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित करने का निर्देश

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कहा है कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव से संबंधित सुरक्षा बल की तैनाती रेंडमाइजेशन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित जनरल और पुलिस ऑब्जर्वर की देखरेख में सख्ती से की जाए। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव होने वाले जिलों के सभी डीईओ को भी आयोग के मौजूदा निर्देशों, कानून के प्रासंगिक प्रावधानों और आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Previous Post

48 जिलों के नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

पूर्व मंत्री नवेद मियां कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Naved Miyan

पूर्व मंत्री नवेद मियां कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

यह भी पढ़ें

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर के टैलेंट की दिवानी हुई गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर

27/07/2020
share market

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 9.71 अंकों की बढ़त

15/12/2020

13 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी, देश की बेस्ट सेलिंग बनी SUV

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version