• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री नवेद मियां कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

Writer D by Writer D
01/12/2022
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Naved Miyan

Naved Miyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां (Naved Miyan ) को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की अनुशासन कमेटी के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला की ओर से पत्र जारी किया गया है।

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। ऐसे में नवेद मियां ने भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अपना समर्थन देने का एलान किया था। भाजपा प्रत्याशी नवेद मियां के घर भी गए थे। नवेद मियां उनके पक्ष में प्रचार भी कर रहे हैं।

बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद भी उनसे मिलने पहुंचे थे, जहां नवेद मियां ने भाजपा के समर्थन की बात कही थी। कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता मानते उनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं नवेद मियां ने कांग्रेस के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में आकाश सक्सेना को मेरा समर्थन था, है और रहेगा।

निष्कासन की चिट्ठी नहीं रोक सकती- नवेद मियां (Naved Miyan )

उन्होंने आगे कहा कि निष्कासन की चिट्ठी मुझे रोक नहीं सकती। क्योंकि, यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच जंग है और इस संघर्ष में मैं बुराई के खात्मे के लिए जनता के बीच काम कर रहा हूं। जब इस चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं है तो मैं किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए स्वतंत्र हूं। निष्कासित किए जाने पर मुझे कांग्रेस से कोई शिकवा नहीं है, क्योंकि मैं जानता था कि ऐसा ही होना है।

Tags: Rampur Newsup news
Previous Post

मैनपुरी और इटावा के SSP को चुनाव आयोग का नोटिस, इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण

Next Post

पांच वर्षों से फरार चल रहा आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Arrested

पांच वर्षों से फरार चल रहा आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Three diamonds found on emerald soil

पन्ना की धरती पर मिला यह तीन हीरा, रातों-रात चमक गयी इस मजदूर की किस्मत

07/08/2020
NIA

जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के खिलाफ NIA के दूसरे दिन भी छापे जारी

09/08/2021
KK Venugopal

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version