• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सोमवार को मेरी मां का निधन होने वाला है, मुझे छुट्टी दी जाए’, टीचर्स के आवेदन हो रहे वायरल

Writer D by Writer D
03/12/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
leave applications

leave applications

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के शिक्षकों को अचानक किसी के दाह संस्कार में जाने की जरूरत आ पड़ी तो वो नहीं जा सकते. दाह संस्कार में जाने के लिए उनको तीन दिन पहले छुट्टी लेनी होगी. अगर बिहार के शिक्षकों की तबीयत खराब हो गई तो छुट्टी नहीं मिलेगी. कारण है कि आपको तीन दिन पहले विभाग को सूचना देनी होगी कि बीमार होने वाले हैं. ये हम नहीं कह रहे बल्कि शिक्षा विभाग का एक पत्र कह रहा है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद से बिहार में शिक्षकों के बीच हाय-तौबा मची है.

दरअसल, बिहार सरकार का शिक्षा विभाग किसी न किसी कारण से हर वक्त चर्चा में बना रहता है. अब इस विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक के नाम से जारी एक आदेश के चलते शिक्षकों के आवेदन (Leave Applications) सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं.

शिक्षकों के अजीबोगरीब आवेदन (Leave Applications)

– एक शिक्षक ने स्कूल के हेडमास्टर को लिखा है, ”मेरी मां दिनांक 5.12.22 को मर जाएगी, इसलिए दाह संस्कार में भाग लेने के लिए 6.12.22 से छुट्टी दी जाए.”

– दूसरे ने आवेदन दिया है, ”दिनांक 4.12.22 से 5.12.22 तक बीमार रहूंगा, इसलिए इस अवधि के लिए आकस्मिक अवकाश देने की कृपा करें.”

– वहीं, इसी तरह तीसरा प्रार्थना पत्र है कि 7.12.22 को एक शादी समारोह में भाग लेने के कारण पेट खराब हो जाएगा, इसलिए उस तिथि से आकस्मिक अवकाश पर रहूंगा.”

इस तरह  के आवेदन (Leave Applications) को देख आपको हंसी आ रही होगी कि बिहार के शिक्षक इस तरह के आवेदन आखिर क्यों लिख रहे हैं?  इसको जानने के लिए आपको मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक विद्या सागर सिंह की ओर से जारी पत्र पर गौर फरमाना होगा.

दरअसल, पत्र के चौथे कॉलम में उल्लेख किया गया है कि आकस्मिक अवकाश में जाने के तीन दिन पहले आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर  ही कोई शिक्षक या कर्मी अवकाश पर रहेंगे. इसके बाद से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है और इस आदेश को वापस करने की मांग कर रहे हैं.

ये आदेश तुगलकी फरमान: शिक्षक संघ

बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने शिक्षा विभाग के इस आदेश को तुगलकी फरमान करार दिया है. उन्होंने कहा कि विभाग को इस आदेश को अविलंब वापस लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी नाकारात्मक सोच के साथ शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करना चाहते हैं. तुगलकी फरमान जारी कर आंदोलन के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है.

पत्र में कोई त्रुटि नहीं: शिक्षा विभाग के अधिकारी

इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग की तरफ से जारी पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है, बल्कि शिक्षक इसे दूसरे रूप में ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि आकस्मिक अवकाश का अर्थ आपात स्थिति में छुट्टी लेना नहीं, बल्कि आकस्मिक अवकाश (CAUSAL LEAVE) को लेकर पत्र में जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा कि पत्र को लेकर शिक्षकों में जो भ्रांतियां पैदा हो गई हैं, उन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा.

Tags: bihar newsleave applicationsNational newspatna news
Previous Post

सलमान ने शेयर किया ‘किसी का भाई किसी की जान’ से नया लुक, इस दिन रिलीज होगी मूवी

Next Post

डिंपल यादव के रोड़ शो में उमड़ी भारी भीड़, बोलीं- ‘नेताजी’ की है ये लड़ाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Dimple Yadav

डिंपल यादव के रोड़ शो में उमड़ी भारी भीड़, बोलीं- 'नेताजी' की है ये लड़ाई

यह भी पढ़ें

yuzvendra chahal

मैन ऑफ द मैच बने युजवेंद्र चहल, बोले- ऐसे सनराइजर्स हैदराबाद के जबड़े से छीनी जीत

22/09/2020
Three thugs were arrested and sent to jail

छह शातिर चोर गिरफ्तार

26/08/2023

एक साथ नजर आईं पूनम और पायल, मैचिंग आउटफिट में दिखा दिलकश अंदाज

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version