• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिंपल यादव के रोड़ शो में उमड़ी भारी भीड़, बोलीं- ‘नेताजी’ की है ये लड़ाई

Writer D by Writer D
03/12/2022
in उत्तर प्रदेश, इटावा, चुनाव 2022, राजनीति
0
Dimple Yadav
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के रोड-शो में जसवंतनगर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने जोश खरोश के साथ उनके जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।

मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब नेताजी हमारे बीच नहीं है। यह लड़ाई नेताजी की है। पूरा विश्वास है सभी 05 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में साइकिल का बटन दबाएंगे। यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

pic.twitter.com/RUCdWOFfiZ

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 3, 2022

श्रीमती यादव ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र का विकास नेताजी के कार्यकाल में हुआ था। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है। आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सभी महंगे है। बिजली की दिक्कत है। महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। गांवों में युवाओं के पास नौकरी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद वह क्षेत्र का विकास कराएंगी।

सपा प्रत्याशी पिछले दस दिनों से लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त रही हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति लहर चल रही है। इस लोकसभा क्षेत्र से नेताजी के गहरे रिश्ते रहे हैं। शायद ही कोई हो जिसके पास नेताजी की यादें न हो। इस तरह यह चुनाव भावनात्मक हो गया है और जनता को श्रीमती यादव के प्रति भी बहुत सम्मान है।

‘सोमवार को मेरी मां का निधन होने वाला है, मुझे छुट्टी दी जाए’, टीचर्स के आवेदन हो रहे वायरल

श्रीमती यादव का रोड-शो लघुपुरा तिराहा से प्रारंभ होकर नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, श्रीकृष्ण मार्केट, बस स्टैंड, एनएच-2, से होते हुए पप्पू आरा मशीन छिमरा पर जाकर समाप्त हुआ। श्री आदित्य यादव और श्री अंशुल यादव लगातार रोड-शो में शामिल रहे।

Tags: Dimple yadavEtawah newsjaswantnagar newsmainpuri by-electionmainpuri news
Previous Post

‘सोमवार को मेरी मां का निधन होने वाला है, मुझे छुट्टी दी जाए’, टीचर्स के आवेदन हो रहे वायरल

Next Post

PNB के ग्राहक फटाफट कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
PNB

PNB के ग्राहक फटाफट कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल, गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा

15/12/2022
cm dhami

2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है: सीएम धामी

29/07/2022
chess olympiad

प्रधानमंत्री मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का किया शुभारंभ

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version