• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा धोखाधड़ी का आरोप

Writer D by Writer D
04/12/2022
in Main Slider, खेल
0
Lakshya Sen

Lakshya Sen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ( Lakshya Sen) मुश्किलों में फंस गए हैं। 21 वर्षीय लक्ष्य के खिलाफ उम्र संबंधित धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया गया है। बेंगलुरू में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि लक्ष्य सेन ने अपने भाई चिराग सेन के साथ मिलकर कम आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलने के लिए उम्र में हेराफेरी की थी। एफआईआर में लक्ष्य के पिता धीरेंद्र सेन, भाई चिराग सेन, मां निर्मला और विमल कुमार का भी नाम है। विमल कुमार पिछले 10 से अधिक वर्षों से लक्ष्य और चिराग को कोचिंग दे रहे हैं।

लक्ष्य ( Lakshya Sen) के खिलाफ लगे ये आरोप

लक्ष्य सेन ( Lakshya Sen) पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी (धारा 420), जालसाजी (468), जाली दस्तावेज को वास्तविक के रूप में उपयोग करने (471) जैसे आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक लक्ष्य की उम्र 24 साल है जो भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) में दर्ज उनकी जन्मतिथि (16 अगस्त 2001) से तीन साल अधिक है। बड़े भाई चिराग को कथित तौर पर 26 साल का बताया जाता है, जबकि बीएआई के पहचान पत्र के मुताबिक उनकी उम्र 24 साल (22 जुलाई, 1998) है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले सेन ब्रदर्स बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में विमल कुमार से प्रशिक्षण लेते हैं, जबकि शिकायतकर्ता इसी महानगर में एक और अकादमी चलाता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विमल ने 2010 में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लक्ष्य के माता-पिता के साथ सांठगांठ की।

हाल ही में लक्ष्य ( Lakshya Sen) को मिला हैे अर्जुन अवॉर्ड

शिकायतकर्ता के मुताबिक लक्ष्य सेन ने कम आयु वर्ग के कई टूर्नामेंट में भाग लेकर कई युवा प्रतिभाशाली शटलरों का भविष्य खराब कर दिया। शिकायतकर्ता ने पांचों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।इस मामले पर अभी लक्ष्य और उसके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर लक्ष्य के खिलाफ अगर ये आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इस खिलाड़ी को अपने कई रिकॉर्ड को छोड़ना पड़ सकता है।

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

विश्व रैंकिंग में फिलहाल छठे स्थान पर काबिज लक्ष्य को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2021 में हमवतन किदांबी श्रीकांत से हारने के बाद विश्व चैंपियनशिप का कांस्य जीता। वह इस साल ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में उपविजेता भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने साल की शुरुआत में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत में अहम भूमिका निभाई।

Tags: badminton playerLakshya Sensports news
Previous Post

4 दिसंबर राशिफल: जानिए कितने बुलंद हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

Next Post

Mohammed Shami ने शेयर की हॉस्पिटल से फोटो, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Mohammed Shami

Mohammed Shami ने शेयर की हॉस्पिटल से फोटो, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

यह भी पढ़ें

हवाई अड्डे में भीषण आग

बेल्जियम : लिएगे स्थित हवाई अड्डा में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

23/07/2020
Pravesh Verma

प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से बड़ी राहत, AAP ने लगाया था पैसे बांटने का आरोप

14/01/2025
Suspended

जिला विद्यालय निरीक्षक निलबित

08/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version