• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से बड़ी राहत, AAP ने लगाया था पैसे बांटने का आरोप

Writer D by Writer D
14/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pravesh Verma

Pravesh Verma, Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) को चुनाव आयोग से राहत मिली है। आयोग ने कहा है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं मिला। चुनाव आयोग के मुताबिक, चादरें, जूते, चश्मे और जैकेट जैसी वस्तुओं के वितरण से संबंधित आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई। इन दावों को प्रमाणित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य, जैसे सचित्र प्रमाण या गवाही, प्रदान नहीं की गई है।

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) की शिकायत की थी। उनपर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया गया। प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से राहत मिलनी पर आप ने प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कहा है कि हमसे सबूत और गवाह नहीं मांगे गए। जांच केवल खानापूर्ति है। ये जिलाधिकारी और SHO ने की है। दोनों बीजेपी से मिले हुए हैं। पार्टी ने कहा कि इनसे जांच करवाओगे तो कुछ नहीं मिलेगा। दोनों को सस्पें करो। निष्पक्ष जांच करवाओ।

प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वह आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित यहां से चुनाव मैदान में हैं।

केजरीवाल ने नई दिल्ली में महिलाओं को 1,100 रुपये बांटने के लिए प्रवेश वर्मा की आलोचना करते हुए कहा था कि उनके पिता को उनके जैसे बेटे के लिए शर्मिंदा होना पड़ा होगा। आप ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत भी दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि चुनाव से पहले केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में नकदी बांटी जा रही है। पार्टी ने मांग की है कि एजेंसी वर्मा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करे।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह पैसा उनके पिता साहिब सिंह वर्मा द्वारा स्थापित सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वाभिमान द्वारा महिलाओं को दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना जारी रखेंगे।

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप

इससे पहले नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने आप द्वारा प्रवेश वर्मा पर लगाए गए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए मामले को पुलिस को भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आप के कानूनी प्रकोष्ठ और केजरीवाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में हर घर नौकरी अभियान के तहत लोगों का पंजीकरण करने वास्ते रोजगार शिविर लगाने और बीजेपी व वर्मा द्वारा 1100 रुपये बांटे जाने का आरोप लगाया है।

निर्वाचन अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट में कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए गठित उड़न दस्तों को कोई शिविर या पर्चे नहीं मिले, जैसा कि आप ने आरोप लगाया है। नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को सौंपी गई कार्रवाई रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस अधिकारियों को रोजगार शिविर लगाने और 1100 रुपये बांटने के आरोपों की जांच करने और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया कि 15 जनवरी को रोजगार शिविर आयोजित करने के विरुद्ध निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: delhi electionsdelhi elections 2025delhi newsPravesh verma
Previous Post

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप

Next Post

किन्नर अखाड़े ने समाज कल्याण की कामना कर किया अमृत स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
Next Post
Kinnar Akhara

किन्नर अखाड़े ने समाज कल्याण की कामना कर किया अमृत स्नान

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

20/02/2025

दिवाली के दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई फेरबदल, जानें अपने शहर के रेट

14/11/2020
किसानों को जुमले देना बंद करो सरकार stop giving jumalis to the farmers

झूठ, लूट, सूट-बूट की ये सरकार, किसानों को जुमले देना बंद करो सरकार : राहुल गांधी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version