• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने ली एंट्री, कमलनाथ संग थिरके राहुल गांधी

Writer D by Writer D
04/12/2022
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झालावाड़। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रविवार शाम झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित चंवली चौराहा पर राहुल गांधी की अगवानी की। यहां हुई वेलकम सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमल नाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे। इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। राजस्थान में यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुक जाएगी। यात्रा का रात्रि विश्राम यहीं होगा।

वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की, 2300 किमी से ज्यादा हम और हमारे यात्री चल चुके हैं। लोग हमें कहते थे कि हिंदी बेल्ट में यात्रा फेल हाेगी। मप्र में अब तक की सबसे भव्य यात्रा निकली है। मैंने कमलनाथजी को चैलेंज दिया था कि आप महाराष्ट्र को नहीं हरा सकते। कमलनाथ जी ने कहा कि मेरे पास स्पेशल टेक्नोलॉजी है, उन्हाेंने महाराष्ट्र को हरा दिया। गांधी ने कहा कि अब उन्होंने राजस्थान को चैलेंज दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा, लोगों ने लेने से मना कर दिया। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi, Rajasthan CM Ashok Gehlot & party leaders Sachin Pilot and Kamal Nath take part in a tribal dance in Jhalawar, Rajasthan. pic.twitter.com/18NgWYrWrk

— ANI (@ANI) December 4, 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा मप्र से भी भव्य निकलेगी। देश में पनप रहे डर को खत्म करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार सुबह छह बजे से यात्रा की शुरुआत राजस्थान में झालावाड़ के काली तलाई से होगी। यात्रा 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद 3:30 बजे नाहरड़ील और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। अगले करीब 17 से 20 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में रहेगी। राहुल गांधी राजस्थान में करीब 521 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। आज यात्रा का 88वां दिन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अब तक 2500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। 1100 किलोमीटर की यात्रा बची है। इनमें से आधा हिस्सा राजस्थान का है। रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी। दिल्ली में एंट्री के बाद यात्रा चार से पांच दिन रुकी रहेगी। 24 से लेकर 28 दिसंबर तक यात्रा का विश्राम रहेगा। चार दिन तक यात्रा में चल रहे कंटेनर्स की मरम्मत करवाई जाएगी। कंटेनर्स में कई तरह के मेंटीनेंस की जरूरत है।

भारत जोड़ो यात्रा

जयराम ने कहा कि आगे सर्दी ज्यादा होगी, इसलिए हर कंटेनर में हीटर भी लगवाए जाएंगे। 28 के बाद यात्रा फिर से दिल्ली से शुरू होकर यूपी, हरियाणा, पंजाब और जम्मू होते हुए 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी। 26 जनवरी तक यात्रा को पूरा करने का टारगेट है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। यह दो महीने का होगा। इस अभियान के तहत हर ब्लॉक से लेकर बूथ लेवल तक यात्राएं निकाली जाएंगी। जिला स्तर पर अधिवेशन किए जाएंगे और राज्य स्तर पर दो या तीन रैलियां की जाएंगी। इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में जाएंगे।

Tags: bharat jodo yatrarahul gandhirajasthan news
Previous Post

उपचुनाव से एक दिन पहले धरने पर बैठे सपा प्रत्याशी आसिम राजा, ये है बड़ी वजह

Next Post

लालू यादव की कल होगी किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Next Post
Lalu Yadav

लालू यादव की कल होगी किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य ने लिखा इमोशनल पोस्ट

यह भी पढ़ें

D Gukesh

भारत के डी गुकेश ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बनें चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन

12/12/2024
NEET-UG

UP NEET सीट अलॉटमेंट राउंड 1 रिजल्ट जारी, यहां पर करें चेक

10/11/2022

हुनर हाट से मिलेगा लाखों दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार : नकवी

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version