• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाय चुनाव में मेयर व अध्यक्ष पदों के आरक्षण जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
05/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर (Mayor) व अध्यक्ष पदों का आरक्षण (Reservation) आज जारी हो गई।। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 नगर निगम , 200 नगर पालिका सहित कुल 762 नगरीय निकायों में से 760 के आरक्षण की सूची जारी हो गयी है।

इसमें नगर निगम आगरा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं झांसी की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लखनऊ, कानपुर सहित कुल आठ नगर निगमों के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार शाम को हुई प्रेसवार्ता में नगरीय निकायों के आरक्षण सूची को जारी किया। उन्होंने बताया कि महाराजगंज जिले की सिसवा बाजार और बस्ती की भानपुर नगर पालिका परिषद विस्तार का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण वहां चुनाव नहीं कराया जा सकता है। शेष 760 नगरीय निकायों में चुनाव कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल 17 नगर निगमों में एक सीट अनुसूचित जाति, एक सीट अनुसूचित जाति महिला व चार सीट पिछड़ा वर्ग, तीन सीट महिला व आठ सीटें अनारक्षित कोटे की हैं।

नगर निगम सीटों में आगरा को अनुसूचित जाति महिला, झांसी को अनुसूचित जाति, मथुरा-वृंदावन को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ को अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद की सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा फिरोजाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के 200 नगर पालिका सीटों में अनुसूचित जाति महिला के लिए नौ सीट, अनुसूचित जाति के लिए 18 सीट, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 18 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 36 सीट, महिलाओं के लिए 40 सीट आरक्षित की गयी है। 79 सीटों को अनारक्षित किया गया है।

वहीं प्रदेश के 545 नगर पंचायतों के लिए जारी की गयी आरक्षण सूची में अनुसूचित जाति के लिए 48, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25 सीट, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक सीट, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 49 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 98 सीट व महिला के लिए 107 सीट आरक्षित किया गया है। 217 सीटें अनारक्षित हैं।

आरक्षण सूची

UP Nagar Nikay chunav 2022

Reservation

महापौर पद के लिए चुनावी खर्च सीमा

नगर निकाय चुनाव में 17 महानगर निगम हैं, जहां महापौर के पद के प्रत्याशियों का चुनाव होगा, जिनके खर्च की सीमा इस बार 40 लाख रुपए होगी। पिछले चुनाव में खर्च की सीमा 25 लाख रुपए थी, यानी इस बार 15 लाख रुपए अधिक कर दिया गया है। चुनाव की खर्च सीमा बढ़ती है, उसी मुताबिक जमानत राशि और नामांकन पत्र की धनराशि भी बढ़ाई जाती है।

80 से ज्यादा वाले वार्ड 40 लाख खर्च कर सकेंगे

ऐसे नगर निगम जहां 80 से ज्यादा वार्ड है वहां महापौर प्रत्याशी 40 लाख रुपये और 80 से कम वार्ड वाले नगर निगम में महापौर के उम्मीदवार 35 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। अगर आप महापौर पद के लिए सामान्य वर्ग में दावेदार हैं तो आपको 1 हजार रुपये का फार्म लेना पड़ेगा। पिछड़े वर्ग या फिर SC-ST या महिला दावेदारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही सामान्य वर्ग के लिए 12 हजार तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 6 हजार रुपए जमानत राशि होगी। जिसे नामांकन पत्र दाखिल करते समय जमा करना होगा।

पार्षद: नगर निगम में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले 30 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नामांकन पत्र सामान्य श्रेणी के लिए 4 सौ रुपये, जमानत धनराशि 10 हजार जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये का नामांकन पत्र और 1250 रुपये जमानत धनराशि के रूप में जमा करना होगा। पिछले चुनाव में पार्षदों को खर्च करने की सीमा 20 लाख रुपये थी।

चेयरमैन: नगर पालिका परिषद के चुनाव लड़ने वाले चेयरमैन पद के प्रत्याशी 9 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 500 रुपये और जमानत राशि के तौर पर 8 हजार रुपये देने होंगे। अगर आरक्षित श्रेणी से आते हैं तो 250 रुपये का नामांकन पत्रों का और 4 हजार रुपये जमानत राशि देनी पड़ेगी।

सभासद: नगर पालिका परिषद में सभासद यानी सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं तो 200 रुपये का नामांकन पत्र मिलेगा। सामान्य श्रेणी के लोगों को और 2 हजार की जमानत धनराशि देनी होगी। इसके साथ ही अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं तो 100 का नामांकन फार्म खरीदना और 1 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों को भी 200 रुपये में नामांकन फॉर्म खरीदना होगा और 5 हजार रुपये जमानत धनराशि के तौर पर देना होगा। यह प्रत्याशी ढाई लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। अगर आरक्षित श्रेणी में आते हैं तो 100 रुपये का नामांकन फॉर्म मिलेगा और 2 हजार की जमानत धनराशि होगी।

Tags: ak sharmacivic electionLucknow Newsmayor lelection
Previous Post

लालू यादव को लगी बेटी रोहिणी की किडनी, तेजस्वी ने दिया दोनों हेल्थ अपडेट

Next Post

सौरभ बहुगुणा ने गोवंश भरण पोषण हेतु वितरित किए 10 करोड़ की धनराशि के चेक वितरित

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Saurabh Bahuguna

सौरभ बहुगुणा ने गोवंश भरण पोषण हेतु वितरित किए 10 करोड़ की धनराशि के चेक वितरित

यह भी पढ़ें

tractor trolley falls

दाह संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, एक की मौत

09/12/2020
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना

19/03/2026
terrorist killed

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के आतंकी को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version