• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1000 दिन बाद कोरोना फ्री हुआ लखनऊ, अब एक्टिव मामलों की संख्या हुई शून्य

Writer D by Writer D
07/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महामारी की भयंकर आंधी के बाद मंगलवार को पूरे एक हजार दिन बाद राजधानी लखनऊ को कोरोना संक्रमण (Corona) से मुक्ति मिल गई। मंगलवार को एकमात्र संक्रमित व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया और कोई नया मामला नहीं मिला। इसकी वजह से सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई। राजधानी में 11 मार्च 2020 को पहली बार कोरोना संक्रमण का नया मामला मिला था। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन सक्रिय केस की संख्या शून्य तक नहीं पहुंची।

पूरे विश्व में खौफ का पर्याय बने कोरोना संक्रमण ने 11 मार्च 2020 को लखनऊ में दस्तक दी थी। उस समय विदेश से लौटी गोमतीनगर निवासी महिला डॉक्टर में वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद लखनऊ में नए केस मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो थमने का नाम नहीं लिया। इस बीच सिंगर कनिका कपूर के लखनऊ में हुए एक शो के बाद नए केस का सिलसिला तेजी से बढ़ने लगा। आलम यह हो गया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में साढ़े हजार तक नए केस मिले थे।

अब तक 2701 मरीज की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 2701 मरीज की जान जा चुकी है। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बीपी, शुगर या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित नागरिकों की ज्यादा रही। कोरोना संक्रमण और मरने वालों का आंकड़ा भी दूसरी लहर के दौरान ही ज्यादा रहा। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद दोनों ही मामलों में कमी देखने को मिली।

74 लाख से ज्यादा जांच, तीन लाख से ज्यादा पॉजीटिव मामले

राजधानी में अब तक कुल मिलाकर 74 लाख 59 हजार 915 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से तीन लाख छह हजार 403 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह के अनुसार प्रदेश सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों ने संकट की घड़ी में भी दिन रात एक करके काम किया है। इसकी वजह से इस महामारी के दौर में लोगों की जान बचाई जा सकी है।

यूपी में छह IPS का हुआ ट्रांसफर, अतुल शर्मा बने पीलीभीत के नए SP

अस्पताल भरे तो होम आइसोलेशन में रहे मरीज

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अस्पतालों में बेड मिलना मुश्किल हो गया। हालत ऐसी आई कि ऑक्सीजन की कमी से भी काफी लोगों की मौत हुई। मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ने पर कोरोना गाइडलाइन में बदलाव करके लक्षणविहीन और कम गंभीर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था शुरू की गई। हालांकि इस दौरान भी स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर दवाएं पहुंचाईं। इसकी वजह से स्वस्थ होने की दर तेजी से बढ़ी।

मिसाल बना कोविड प्रबंधन

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल कहते हैं, प्रदेश में जिस तरह से कोविड प्रबंधन किया गया, वह एक मिसाल बना। कोरोना संक्रमण के मामले शून्य होने पर एक बार फिर से उन सभी डॉक्टर-कर्मचारियों और कोविड प्रबंधन में लगे हर व्यक्ति को बधाई है, जिनकी वजह से यह स्थिति आई है। कोरोना संक्रमण की संख्या शून्य हो गई है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतें, जिससे कि पुरानी स्थिति वापस न आए।

Tags: Corona Casescorona newscorona updatesLucknow Newsup news
Previous Post

यूपी में छह IPS का हुआ ट्रांसफर, अतुल शर्मा बने पीलीभीत के नए SP

Next Post

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Board 12th Result
Main Slider

UP Board 12th का रिजल्ट जारी, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

23/04/2026
UP Board 10th Result
Main Slider

UP Board 10वीं रिजल्ट घोषित, 90.42% स्टूडेंट्स पास; बेटियों ने मारी बाजी

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

23/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Murshidabad Violence
Main Slider

West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे

23/04/2026
Next Post
CM Yogi

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो शूटरों को एसटीएफ ने दबोचा, कार बरामद

30/12/2021
Mayawati

सपा की हालत खराब, छोटे नेताओं को करना पड़ रहा है शामिल : मायावती

17/06/2021
medical colleges

यूपी रचेगा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version