• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रमुख सचिव नगर विकास ने माघ मेले की समीक्षा कर दिये निर्देश

Writer D by Writer D
07/12/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Amrit Abhijat
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रमुख सचिव, नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने माघ मेला (Magh Mela) सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों संग मेला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।

प्रमुख सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने किसी भी दशा में मेले में लगाई जा रही सामग्री एवं किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता में समझौता न करने के निर्देश दिए तथा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से आबद्ध किए जा रहे वेंडरों के कार्यों का मजिस्ट्रेट लेवल पर निरंतर अनुश्रवण करने को कहा है। साथ ही सभी कार्यों को 20 दिसम्बर से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके पश्चात वह स्वयं आकर किए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन के सम्बंध में उन्होंने सुझाव दिया है की आवंटन के लिए एक मैट्रिक्स तैयार कर लें जिससे संस्थाओं में आपस में भिड़ंत होने की सम्भावना कम हो। उन्होंने मेला क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का सत्यापन ड्रोन के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। जिसके अंतर्गत हर 2 से 3 दिन में कार्यों में कितनी प्रगति हुई है इसका अनुश्रवण ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा।

माघ मेला (Magh Mela)  क्षेत्र को पॉलिथीन फ्री बनाने के दृष्टिगत जो कार्य किए जा रहे हैं उसके सम्बंध में उन्होंने अधिकारियों को पत्तल के रूप में एक विकल्प प्रमोट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने तर्क भी दिया कि यदि लोगों को विकल्प नहीं दिया जाएगा तो मेले को पॉलिथीन फ्री बनाना संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत अवार्ड हेतु माघ मेला क्षेत्र का भी सर्वे कराने पर जोर दिया जोकि अपने आप में एक अनूठी पहल होगी।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए हो धनराशि का उपयोग: सीएम धामी

बैठक में मेला प्रशासन द्वारा इस बार के आकर्षण जिनमें वेंडिंग जोन में एकरूपता तथा 500 बेड की डॉरमेट्री के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही माघ मेले खत्म होने के पश्चात भी वहां पर शौचालय एवं बिजली की व्यवस्था बनाई रखी जाएगी इसके बारे में भी बताया गया।

Tags: amrit abhijatMagh MelaPrayagraj News
Previous Post

साढ़े पांच साल में बरेली में कर्फ्यू बंटवारा नहीं, बह रही विकास की बयार: सीएम योगी

Next Post

जेलेंस्की को Time मैगजीन ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर, जंग में पुतिन से ले रहे हैं टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Zelensky

जेलेंस्की को Time मैगजीन ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर, जंग में पुतिन से ले रहे हैं टक्कर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

सर्राफ व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस  

13/02/2021
Fukrey 3

फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज, ये जोड़ी आ रही सबको हंसाने

06/09/2023

जनवरी 2021 में भारत को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, जानें कितनी होगी कीमत?

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version