• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेलेंस्की को Time मैगजीन ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर, जंग में पुतिन से ले रहे हैं टक्कर

Writer D by Writer D
07/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) को विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम (TIME) ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 घोषित किया है। टाइम मैगजीन ने अपने ताजा अंक में राष्ट्रपति जेलेंस्की को कवर पेज पर स्थान दिया है। रूस-यूक्रेन वार में राष्ट्रपति जेलेंस्की पिछले 10 महीनों से रूस के खिलाफ विरोध की प्रखर आवाज बनकर उभरे हैं। लगभग 10 महीनों से चल रहे इस युद्ध में जेलेंस्की धैर्य और गंभीरता का परिचय देकर यूक्रेन से कई गुना बड़ी रूस की सेना का मुकाबला कर रहे अपने सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।

जेलेंस्की (Zelensky) ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन की आवाज को बुलंदी से रखा है और यूक्रेन पर युद्ध थोपने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के कदम की कड़ी निंदा की है और उन्हें हमलावर करार दिया है।

TIME ने लिखा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए खुद को पूरी तरह से युद्ध में झोंक रखा है। वे लगातार सैनिकों के बीच जाते हैं। अपने देश में ट्रेन से सफर करते हैं और इस सफर के दौरान भी जंग की अपडेट पर नजर रखते हैं। टाइम मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में उनके खेरासन दौरे का जिक्र किया है। जिसे यूक्रेन के सैनिकों ने हाल ही में रूस से आजाद करवाया था। टाइम मैगजीन के अनुसार जंग की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही उन्होंने यूरोपियन पार्लियामेंट को संबोधित किया और भावुकता से भरा संबोधन किया। उन्होंने कहा,  “साबित करिए कि आप हमें जाने नहीं दोगे। साबित करो कि तुम वास्तव में यूरोपीय हो, और तब जीवन मृत्यु पर विजय प्राप्त करेगा, और प्रकाश अंधकार पर विजय प्राप्त करेगा।

बता दें कि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Zelensky) कभी एक हिट कॉमेडी शो के स्टार थे। 2019 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले, 44 वर्षीय जेलेंस्‍की ने पॉलिटिकल सटायर ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ में एक स्कूल टीचर का किरदार निभाया था। ये शो Netflix पर भी प्रसारित हुआ था। शो में, स्‍कूल टीचर ‘वेसिली गोलोबोरोड्को’ का सरकार का मजाक बनाते हुए एक वीडियो वायरल कर देते हैं जिसके बाद उसे यूक्रेन का राष्ट्रपति बनना पड़ जाता है।

वलोडिमिर का जन्‍म 25 जनवरी 1978 को क्रिवी रिह, USSR (अब यूक्रेन) में हुआ था। जब वह छोटे थे तभी उनका परिवार 4 साल के लिए एर्डेनेट, मंगोलिया में शिफ्ट हो गया था। अपनी स्‍कूली पढ़ाई उन्‍होंने यहीं से की थी। यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस रीजन के कई लोगों की तरह, उन्‍होंने भी बचपन में रशियन भाषा सीखी और यूक्रनी भाषा पर भी पकड़ बनाई।

Tags: # world newsinternational Newsperson of the yearTime magazineZelensky
Previous Post

प्रमुख सचिव नगर विकास ने माघ मेले की समीक्षा कर दिये निर्देश

Next Post

24 घंटे से बोरवेल में फंसे तन्मय को निकालने का रेसक्यू जारी, सीएम शिवराज भी ले रहे है संज्ञान

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
Borewell

24 घंटे से बोरवेल में फंसे तन्मय को निकालने का रेसक्यू जारी, सीएम शिवराज भी ले रहे है संज्ञान

यह भी पढ़ें

sakat chauth

सकट चौथ: संतान के खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है व्रत, जानें इसका महत्व और पूजन-विधि

31/01/2021
CM Siddaramaiah

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Camphor

किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता

25/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version