• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी-रामपुर-खतौली तीनों सीटों पर दौड़ी साइकिल, कमल मुरझाया

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, रामपुर
0
by-election

UP By-Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव (UP By-Election) के लिए मतगणना जारी है। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा बढ़त बनाए हुए तो खतौली में आरएलडी आगे चल रही है। बीजेपी यूपी की तीनों ही सीटों पर पीछे चल रही है। बीजेपी ने इन तीनों ही सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने डेरा जमाए रखा था। इसके बाद भी वह अपनी खतौली सीट गवांती हुई नजर आ रही है।

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) काफी बढ़त बनाए हुए हैं तो बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पीछे चल रहे हैं। डिंपल अकेले जसवंतनगर विधानसभा सीट से ही 38 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। रघुराज शाक्य अपने बूथ धौलपुर खेड़ा से भी हार गए हैं।

खतौली सीट पर आरएलडी आगे

मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट पर आरएलडी प्रत्याशी मदन भइया काफी बढ़त बनाए हुए हैं। मदन भैया को 19317 वोट मिले हैं तो बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 11470 वोट मिले हैं। इस तरह से आरएलडी करीब 7842 वोटों से आगे चल रही है।

रामपुर सीट पर सपा आगे

रामपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी आसिम राजा भी साढ़े तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना पीछे चल रहे हैं। इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी और आजम खान के कई करीबी नेताओं को भी अपने साथ मिला लिया था। कांग्रेस के नेता नवाब काजिम अली भी बीजेपी को समर्थन कर रहे थे। इसके बावजूद बीजेपी पीछे चल रही है।

यूपी का उपचुनाव भले ही तीन सीटों के लिए हो, लेकिन इसके संदेश सूबे के सियासी भविष्य का फैसला करेंगे। इसे बीजेपी और सपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। सपा के सबसे मजबूत दुर्ग माने जाने वाले मैनपुरी और रामपुर को ढहाकर बीजेपी यूपी फतह का संदेश देना चाहती है जबकि खतौली सीट पर बीजेपी को मात देने के लिए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने चक्रव्यूह रचा है।

Mainpuri By-Election: डिंपल यादव को 43 हजार की बड़ी बढ़त, रामपुर में बीजेपी और सपा में छिड़ी जंग

यूपी के नगर निकाय और लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले होने वाले मैनपुरी, रामपुर खतौली उपचुनाव पर पूरे देशभर की निगाहें लगी हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते उपचुनाव हो रहा है। आजम खान और विक्रम सैनी को कोर्ट से सजा मिलने के चलते रामपुर और खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। सपा के लिए रामपुर और मैनपुरी सीट को बचाए रखने की चुनौती है तो खतौली सीट के साथ-साथ बाकी दो सीटें भी बीजेपी अपनी झोली में डालना चाहती है।

Tags: bjpkhatauli by-electionmainpuri by-electionrampur by electionSamajwadi partyUP By election resultsup news
Previous Post

Gujarat election results: कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की सुसाइड करने की कोशिश

Next Post

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
share market

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

'Hitman Machine' Rohit Sharma Wins Heart Of Fans, Shared Old Moments

‘हिटमैन मशीन’ रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, साझा किए पुराने लम्हे

27/05/2021
dead body found

गोमती में उतरता मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

19/01/2021
बिहार पुलिस ने साझा की बात

सुशांत सिंह केस के मामले की जांच पर बिहार पुलिस ने साझा की ये बात

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version