• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
08/12/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज मामूली तेजी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें कमजोरी भी आई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ही खरीदारी का जोर बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगे। पहले 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 1.71 प्रतिशत से लेकर 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 0.99 प्रतिशत से लेकर 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,908 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,293 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 615 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 10 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज फ्लैट लेवल पर मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 93.36 अंक की बढ़त के साथ 62,504.04 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 62,320.18 अंक के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारों ने अपना जोर बना दिया।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक 220 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 62,633.56 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स की चाल में थोड़ी नरमी भी आती नजर आई। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 138.45 अंक की बढ़त के साथ 62,549.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 10.35 अंक की मजबूती के साथ 18,570.85 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से निफ्टी लाल निशान में गिरकर 18,536.95 अंक तक टूट गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी से इस सूचकांक को सहारा मिला।

बाजार में बने खरीदारी के जोर की वजह से निफ्टी की चाल भी तेज होने लगी। थोड़ी देर में ही इस सूचकांक ने उछल कर हरे निशान में अपना स्थान बना लिया। बाजार में लगातार हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 43.40 अंक की बढ़त के साथ 18,603.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट के कमजोर संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 167.04 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,577.72 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 10.35 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,570.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 215.68 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,410.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 82.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,560.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

मैनपुरी-रामपुर-खतौली तीनों सीटों पर दौड़ी साइकिल, कमल मुरझाया

Next Post

डेयरी में लगी भीषण आग, 8 पशुओं और संचालक की जलकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

डेयरी में लगी भीषण आग, 8 पशुओं और संचालक की जलकर मौत

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘सौ लाओ, सरकार बनाओ!’, अखिलेश के मानसून ऑफर से तेज हुई सियासी हलचल

18/07/2024
Rain

मौसम का बदला मिजाज: यूपी में ठंड के बीच बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

22/01/2026
rape

देवर के साथ फरार हुई दुष्कर्म पीड़िता दो घंटे में बरामद, सामने आई यह वजह

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version