• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP में शामिल हुए तीनों कांग्रेसियों ने की ‘घर वापसी’, राहुल गांधी से मांगी माफी

Writer D by Writer D
10/12/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress

Congress leaders who joined AAP return to the party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नतीजे (MCD Result) आने के बाद कांग्रेस (Congress) नेताओं के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के चंद घंटे बाद रोचक उलटफेर हुआ। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी, लेकिन ये तीनों नेता दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि वह अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं। साथ ही कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं। वहीं मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं, वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

मैं राहुल गांधी जी का कार्यकर्ता हू 🙏 pic.twitter.com/sA9LPuk0kn

— Ali Mehdi🇮🇳 (@alimehdi_inc) December 9, 2022

कांग्रेस (Congress ) में वापस जाने की मेहदी की घोषणा मुस्तफाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद हुई है। क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। हालांकि मेहदी के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेता उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी के पार्टी के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 रह गई थी, लेकिन बागी नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली।

छात्रों से भरी कार दो वाहनों से टकराई, पांच की मौके पर मौत

बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9639 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को हराया था। अरफीन को 7521 वोट मिले थे। नाजिया ने 2118 वोटों से पार्षद का चुनाव जीता था। वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की सबिला बेगम ने चुनाव जीता था। उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया था। सबिला बेगम को 14921 वोट मिले थे। जबकि सरबरी ने 8339 वोट हासिल किए थे। सबिला बेगम ने ये चुनाव 6582 वोटों से जीता था।

15 साल से MCD में काबिज बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है। तीन बार से दिल्ली विधानसभा में जीत रही आप पहली बार एमसीडी में जीत हासिल करने में सफल हुई है। MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे। बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट्स उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे।

Tags: aam aadmi partyali mehdi join aapAli mehdi returns to congressArvind KejriwalDelhi NCR News in Hindirahul gandhi
Previous Post

छात्रों से भरी कार दो वाहनों से टकराई, पांच की मौके पर मौत

Next Post

जिंदगी की जंग हार गया ‘तन्मय’, 84 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.
पंजाब

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Earthquake
नई दिल्ली

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Next Post
Borewell

जिंदगी की जंग हार गया 'तन्मय', 84 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया शव

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक टेस्ट कराएं जा रहे हैं : सहगल

20/06/2021
CM Yogi

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

09/09/2024
Ganga Saptami

गंगा सप्तमी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगा छुटकारा

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version