• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकान में मिला वृद्ध महिला का शव, गला काटकर की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव तिरवाया में मकान में वृद्ध महिला का शव मिला है। अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गला काटकर उसकी निमर्म हत्या (Murder) कर दी। मृतका के परिजन आगरा शादी समारोह से शनिवार को लौटे तो घटना का पता चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

गांव तिरवाया निवासी रघुवीर सिंह की पत्नी 75 वर्षीय कुंती देवी अपने घर में अकेली सो रही थी। घर के परिजन आगरा एक शादी समारोह में गए हुए थे। बाहर मृतका के जेठ फौरन सिंह सो रहे थे, जो बहरे होने के कारण सुनने में असमर्थ हैं।

बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के पीछे से प्रवेश कर अकेली सोती कुंती देवी को दबोच लिया। वृद्ध महिला ने बचने का प्रयास किया, जिसमें मृतका की चूड़ियां भी टूट गईं। एक चम्पल बरामदे में तो दूसरी चम्पल कहीं और पड़ी मिली। बदमाशों ने चाकू से महिला की गर्दन पर कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

शनिवार सुबह आगरा से पहुंचे परिजनों ने मृतका का शव देखा तो इलाका पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिणुन विसेन, क्षेत्राधिकारी महावन आलोक कुमार, राया थाना प्रभारी निरीक्षक उमड़ी बाजपेई एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी एकत्र करके शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मृतका के पुत्र विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आगरा एक शादी समारोह में गया था। घर पर मेरे ताऊ और माता जी थी। सुबह जब हम शादी से लौटकर आए तो हमारी माता जी का शव हमें घर में पड़ा मिला है।

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

गोकशी छिपाने में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Fraud

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

शाहनवाज हुसैन Shahnawaz Hussain

गणतंत्र दिवस पर लाल किले को अपवित्र करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : शाहनवाज हुसैन

27/01/2021
narda sting case

CBI कस्टडी में शोभन चटर्जी व मदन मित्रा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

18/05/2021
CM Yogi played holi of flowers

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, गोरखनाथ मंदिर में खेली फूलों की होली

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version