• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NH-30 से लापता हुए एक ही परिवार के चार लोग, कुएं से मिली कार

Writer D by Writer D
12/12/2022
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Missing
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में NH-30 जंगलवार कॉलेज के पास लापता (Missing) हुए चार लोगों की कार नजदीक के एक कुएं में गिरी मिली है। शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से ये चारों कार सवार लापता हो गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग एनएच-30 राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलवार कॉलेज के पास से कार समेत बीते शनिवार से लापता (Missing)  थे। चारों लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

ओडिशा निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (42 वर्ष), उनकी पत्नी दीपू उर्फ रीता सरकार (40 वर्ष) और कोंडागांव निवासी हजारी लाल ढाली (65 वर्ष) तथा विश्वजीत अधिकारी (52 वर्ष) कोंडागांव से शादी कार्यक्रम में कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों के मोबाइल कॉल करने पर स्विच ऑफ मिले। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस ने रीता सरकार के मोबाइल पर काॅल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद चारों का कोई पता नहीं चल सका है।

20 मिनट के अंदर 4 पेट्रोल पंप पर लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इसके बाद विश्वजीत के परिवार ने कांकेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस लगातार लापता चारों लोगों की तलाश में जुट गई।

कांकेर के एएसपी अविनाश ठाकुर के अनुसार पुलिस सभी एंगल में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद लापता लोगों की तलाश करने के लिए टीम गठित की गई।पुलिस अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।

इसी बीच सोमवार की सुबह कुएं में कार गिरने की सूचना मिली। अब क्रेन और जेसीबी वाहनों के जरिए कुएं से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: Chattisgarh NewsNational news
Previous Post

20 मिनट के अंदर 4 पेट्रोल पंप पर लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

उस्मान बना अरविंद, सानिया बनी नंदिनी, 80 लोग मुस्लिम धर्म छोड़ फिर बने हिंदू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
Hindu

उस्मान बना अरविंद, सानिया बनी नंदिनी, 80 लोग मुस्लिम धर्म छोड़ फिर बने हिंदू

यह भी पढ़ें

Case Filed

पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे सहित आठ पर केस दर्ज

11/01/2023

मानसून सत्र से पहले हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

20/07/2021
Police Encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version