• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा नगरी में एक दिन में तीन कोचिंग छात्रों ने किया सुसाइड

Writer D by Writer D
12/12/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में सोमवार को अलग- अलग स्थानों पर कोचिंग करने वाले तीन विद्यार्थियों ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस घटना से प्रवेश परीक्षाओं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की अंतिम तैयार कर रहे हजारों कोचिंग विद्यार्थी स्तब्ध रह गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो हॉस्टल में रहने वाले तीन विद्यार्थियों ने अपने कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं छोडा है। पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि ऐसा क्या कारण रहा, जिससे उन्हें सुसाइड करना पड़ा।

बताया गया कि तलवंडी में कृष्ण कुंज पीजी हॉस्टल के दूसरे तल पर 7 माह से रहने वाले बिहार के दो विद्यार्थी 17 वर्षीय अंकुश यादव और उज्ज्वल ने सोमवार को अपने कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। अंकुश कोटा के प्रमुख कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था, जबकि उज्ज्वल जेईई-मेन व एडवांस्ड के लिए कोचिंग ले रहा था। दोनों राधाकृष्ण मंदिर के पास एक हॉस्टल में रहते थे।

अंकुश के दोस्त प्रिंस ने बताया कि वे दोनों साथ खाना खाते थे। सोमवार सुबह 11 बजे उसने अंकुश को कई बार फोन किया लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया तो वह दोस्त के साथ उसके हॉस्टल पहुंचा। उसके कमरा अंदर से लॉक था, खिडकी से देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। हॉस्टल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रिंस ने बताया कि 15 दिन पहले अंकुश घर से लौटा था। दीवाली से पहले वह स्कूटी से गिरा था। वह अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करता रहता था।

एसपी शेखावत ने बताया कि अंकुश के शव को पंखे से उतारने के बाद जब हॉस्टल के अन्य कमरों की जांच की गई तो एक अन्य कमरे में उज्ज्वल भी पंखे से लटका मिला। छात्र उज्ज्वल की सुसाइड की सूचना मिलते ही उसकी बहिन हॉस्टल पहुंची, वह भी कोटा में कोचिंग ले रही है। अपने भाई को देख वह बिलख-बिलख कर रो पडी।

यूपी बोर्ड के परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी

इसी तरह, कुन्हाडी में रहने वाले तीसरे कोचिंग छात्र प्रणव वर्मा (17) ने भी सोमवार को अपने कमरे में पंखे पर लटकर अपनी जान दे दी। वह लैंडमार्क सिटी स्थित प्रमुख कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। अपने किशोर बेटे के शव को देख शिवपुरी से कोटा पहुंचे, परिजन कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। तीन कोचिंग विद्यार्थियों ने एक ही दिन में अचानक आत्महत्या कर लेने से कोचिंग विद्यार्थी, शिक्षक एवं नागरिक स्तब्ध रह गये।

मॉनिटरिंग एजेंसी बनाने की मांग-

शहर के शिक्षाविदों का कहना है कि कोचिंग विद्यार्थियों के निरंतर आत्महत्या करने की बढ़ती घटनाएं एक चुनौती है। राज्य सरकार को एक मॉनिटरिंग एजेंसी बनाकर बाहरी राज्यों के सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा व निगरानी पर ध्यान देना होगा, अन्यथा बाहर से आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को यह चिंता सताने लगेगी कि उनका बच्चा कोटा जाने पर सुरक्षित रहेगा या नहीं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, हॉस्टल संचालक, कोचिंग संस्थान सभी को मिलकर इसकी जिम्मेदारी तय करनी होगी।

Tags: Kota newsrajasthan news
Previous Post

‘सिर पर विभूति-कंधे पर भगवा कपड़े’, साधू बन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर

Next Post

दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Road Accident

दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत

यह भी पढ़ें

modi cabinet expansion

‘यास’ से नुकसान की समीक्षा करने पीएम मोदी पहुंचे ओड़ीशा, ममता के साथ करेंगे बैठक

28/05/2021

शाम की चाय के साथ बनाएं मंचूरियन पकोड़ा

09/01/2026
CM Dhami

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version