• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

Writer D by Writer D
07/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Winter

Want to make winter holidays memorable

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम अपना रंग दिखा रहा है। ऐसे मौसम में खुली धूप में बैठ कर चाय और पकौड़े खाने का मज़ा ही कुछ अलग है। अगर आप सर्दियों को और अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं तो कहीं घूमने का प्लान जरूर बनाएं। घूमने के लिए सबसे बेस्ट मौसम यही है। न तो आपको गर्मी से परेशान होना पड़ेगा और न ही पसीना आने की समस्या होगी। भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां इन सर्दियों में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सर्दी के मौसम में घूमने जा सकते है। यहां आपको बेहद सुकून महसूस होगा।

places in india,snowfall in india,gulmarg,kullu manali,kashmir,shimla,auli ,गुलमर्ग , कुल्लू मनाली, कश्मीर, शिमला , ऑली, पर्यटन स्थल

* गुलमर्ग

अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां की खूबसूरती देखकर एक पल के लिए निहारते रह जाएं, तो गुलमर्ग से बेहतर कुछ नहीं। कश्मीर घाटी को तो धरती का स्वर्ग कहा जाता है जब यह पूरी तरह बर्फ से ढ़क जाती है। श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर गुलमर्ग में सबसे ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती हैं। इस दौरान यहां स्केटिंग का मजा लिया जा सकता है।

places in india,snowfall in india,gulmarg,kullu manali,kashmir,shimla,auli ,गुलमर्ग , कुल्लू मनाली, कश्मीर, शिमला , ऑली, पर्यटन स्थल

* कुल्लू मनाली

अगर आपको कुदरत की खूबसूरती के दीदार करने के साथ ही एडवेंचर का मजा भी लेना है तो कुल्लु मनाली बेहतरीन जगह है। इसे वैली ऑफ गॉड्स कहा जाता है। यह जगह स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटेनीयरिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी चीजें करने के लिए मशहूर है।

places in india,snowfall in india,gulmarg,kullu manali,kashmir,shimla,auli ,गुलमर्ग , कुल्लू मनाली, कश्मीर, शिमला , ऑली, पर्यटन स्थल

* कश्मीर

कश्मीर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। यह सच है कि धरती पर अगर जन्नत का नज़ारा देखना हो तो कश्मीर से सुन्दर और कुछ भी नहीं। इसलिए कश्मीर हमारे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन की लिस्ट में भी सबसे ऊपर है। यहां बर्फ से ढकी वादियां देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रूई से ढकी हुई हो। इसके अलावा यहां अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे।

places in india,snowfall in india,gulmarg,kullu manali,kashmir,shimla,auli ,गुलमर्ग , कुल्लू मनाली, कश्मीर, शिमला , ऑली, पर्यटन स्थल

* शिमला

शिमला तो देश के सबसे जगहों में से एक माना जाता है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ जाकर खूबसूरत लम्हों को समेट सकते है। यहां से बफऱ् से ढकी चोटियां और बहुत ही मनोहारी प्राकृतिक छटा के कारण शिमला आज भी सैलानियों की पहली पसंद है। जरुरी नहीं कि आप पार्टनर के साथ ही यहां आए। आप अपनी फैमिली, दोस्तों या फिर अकेले भी सकते है।

places in india,snowfall in india,gulmarg,kullu manali,kashmir,shimla,auli ,गुलमर्ग , कुल्लू मनाली, कश्मीर, शिमला , ऑली, पर्यटन स्थल

* ऑली

ऑली उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह 5-7 किमी। में फैला छोटा सा स्की रिसोर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग व उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी खासा लोकप्रिय है। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां जाने का बेस्ट मौसम सर्दी का ही है जब यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है, क्योंकि यहां लोगों का आकर्षण ख़ास तौर पर स्कींग पर होता है।

Tags: auliGulmargKashmirkullu manaliplaces in indiaShimlasnowfall in indiaऑलीकश्मीरकुल्लू मनालीगुलमर्गपर्यटन स्थलशिमला
Previous Post

अगर अचानक पड़ जाए मिर्गी का दौरा तो आजमाएं ये उपाय

Next Post

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Tiffin

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Shahi Paneer

Diwali Special Recipe: दीवाली पर बनायें स्वादिष्ट शाही पनीर, जानिए तरीका

07/11/2020
UP Police

यूपी पुलिस में जल्द निकल सकती है 25000 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे होगा चयन

05/12/2021
Dam

सेल्फी ले रहे साहब का डैम में गिरा महंगा फोन, तो पंप लगाकर बहा दिया लाखों लीटर पानी

26/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version