• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल प्लेटफाॅर्म से विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
13/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity Prices

Electricity Prices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को डिजिटल प्रदेश (Digital State) बनाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी विभाग ऑनलाइन काम कर रहे हैं। तमाम तरह की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। खासतौर पर वो सेवाएं जो सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं, उन्हें सरकार प्रोत्साहित कर रही है। लोग बिना किसी बाधा के सहज तरीके से ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग करें, इसके लिए भी सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ऊर्जा वितरण कंपनी यूपीपीसीएल (UPPCL) ने डिजिटल माध्यम से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिल (Electricity Bills) जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया है और साथ ही इसके फायदे भी गिनाए हैं।

समय से विद्युत बिल (Electricity Bills) जमा करने पर एक प्रतिशत तक की छूट

वीडियो में समय पर विद्युत बिल जमा करने के कई फायदे बताए गए हैं। अगर आप ड्यू डेट से पहले अपना विद्युत बिल जमा कर देते हैं तो टोटल बिल में एक प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। आप डिस्कनेक्शन जैसी असुविधा से बच सकते हैं। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी यह बेहद आवश्यक है क्योंकि पावर कॉर्पोरेशन को भी विद्युत क्रय करना पड़ता है।

ऑनलाइन माध्यमों से भरें बिजली बिल

इसी तरह वीडियो में बताया गया है कि आप ऑनलाइन विद्युत बिल का भुगतान कैसे कर सकते हैं। इसके अनुसार ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से बिना लाइन में लगे अपना बिजली भर सकते हैं। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए अपना बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न मोबाइल पेमेंट एप जैसे गूगल पे, फोन पे या ई निवारण एप के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सुगम हुआ भुगतान

ग्रामीण उपभोक्ता जो ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग नहीं कर पाते हैं वो नजदीकी विद्युक कार्यालय, विद्युत उपकेंद्रों, जनसेवा केंद्रों पर या सरकारी राशन वितरण केंद्रों पर जाकर विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं। योगी सरकार की पहल पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर भी विद्युत बिल का भुगतान कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत बिल का भुगतान और भी आसान हो गया है।

बिल गलत होने पर करें ऑनलाइन कंप्लेंट

प्रतिमाह आने वाला विद्युत बिल सही है या गलत इसकी पहचान भी उपभोक्ता स्वयं कर सकते हैं। आपको प्राप्त बिल पर लिखा मीटर नंबर, आपके परिसर में लगे मीटर नंबर से भिन्न नहीं होना चाहिए। आपका बिल बेसिस एमयू अथवा ओके होना चाहिए। बिल गलत होने की स्थिति में आप विद्युत कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन कंप्लेंट करके इसे ठीक करा सकते हैं। यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर ऑनलाइन कंप्लेंट के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है।

नियमित कराएं विद्युत (Electricity) उपकरणों की सर्विस

वीडियो में यह भी बताया गया है कि आप अपने मासिक विद्युत बिल को कम भी कर सकते हैं। आपका विद्युत बिल आपकी विद्युत खपत पर निर्भर करता है। आप कुछ उपायों को अपनाकर इसे कम कर सकते हैं। आप एलईडी बल्ब अथवा सीएफल का इस्तेमाल करें, यूज में न आने वाले उपकरणों को ऑफ रखें, अपने एसी का टेंप्रेचर 24 डिग्री के आसपास सेट रखें। इसके अतिरिक्त अपने विद्युत उपकरणों की नियमित सर्विस जरूर कराएं।

मीटर रीडिंग के वक्त रखें ध्यान

इसमें यह भी बताया गया है कि मीटर रीडर द्वारा मासिक रीडिंग लेते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। इसके अनुसार, वो उपभोक्ता जिनका बिल मीटर रीडर द्वारा बनाया जाता है वो परिसर में लगे मीटर नंबर और बिल पर लिखे मीटर नंबर का मिलान अवश्य कर लें। इसके अतिरिक्त मीटर व बिल की रीडिंग में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। रीडिंग मिसमैच होने की स्थिति में इसकी सूचना विभाग को अवश्य करा देनी चाहिए ताकि डिफाल्टर मीटर रीडर पर कार्रवाई की जा सके। यूपीपीसीएल की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को सही विद्युत बिल सही समय पर उपलब्ध कराना है।

विद्युत सप्लाई (Electricity Supply) बाधित हो तो 1912 पर करें शिकायत

यदि किसी उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई मीटर खराब होने की वजह से बाधित हो गई है तो उसे तत्काल इसकी सूचना 1912 पर देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता इसकी सूचना वेबसाइट पर दर्ज लिंक पर जाकर ऑनलाइन भी कर सकता है। या फिर लिखित शिकायत भी विद्युत कार्यालय का उपकेंद्र में की जा सकती है। सूचना प्राप्त होते ही प्राथमिकता में विद्युत सप्लाई शुरू की जाएगी और जांच के बाद मीटर बदलने की कार्यवाही की जाएगी।

गंदगी फैलाने वालो के ख़िलाफ़ भी सख़्त कार्रवाई की जाए: एके शर्मा

वॉट्सएप पर भी कर सकते हैं भुगतान और शिकायत

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सेवाओं को और लाभकारी बनाने के लिए कुछ वॉट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। इस सेवाओँ का लाभ लेने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड वॉट्सएप नंबर से डिस्काम के वाट्सएप नंबर पर हाय या स्टार्ट लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपको बिल देखने या इसका भुगतान करने का लिंक प्राप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त आप यहीं से ऑनलाइन कंप्लेंट भी कर सकते हैं और इसकी स्थिति भी जान सकते हैं।

Tags: 1912electricity billsLucknow NewsPower supplyup newsuppcl
Previous Post

नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होते ही अधिशासी अधिकारी संभालेंगे कार्यभार

Next Post

प्रवासियों को रास आ रहा है यूपी सरकार की मातृभूमि योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Mathrubhumi scheme

प्रवासियों को रास आ रहा है यूपी सरकार की मातृभूमि योजना

यह भी पढ़ें

सीबीएसई पोर्टल ई हरकारा पर सुनेगा स्कूलों की शिकायत

28/08/2020
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: CBI का बड़ा एक्शन, सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

08/07/2023
जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीकाJoe Biden got Corona vaccine

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीका

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version