• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीका

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीकाJoe Biden got Corona vaccine

जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद व अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। इसे खास तौर पर टीवी पर लाइव भी दिखाया गया है, ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैल सके।

बाइडन ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है। बाइडन ने ट्वीट किया कि आज मैंने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक मेहनत की है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे।

अमेरिकी लोग यह जान लें कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी टीका उपलब्ध हो, आप इसे लगवाएं। बाइडन के टीकाकरण के बाद नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया कि एक नेता को ऐसे ही काम करना चाहिए। कमला हैरिस अगले सप्ताह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाएंगी।

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्रियों को कोरोना से हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

डेलावेयर में क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स ने बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है।  ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख सलाहकार मुंसिफ सलाउई ने सीएनएन के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में रविवार को कहा था कि टीका उन लोगों के लिए सुरक्षित है, जो संक्रमित हो चुके हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वायरस से प्रतिरक्षा क्षमता बेहतर नहीं होती, बल्कि समय के साथ बदतर ही होती है। इसलिए मेरा मानना है कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण सही रहेगा क्योंकि यह सुरक्षित है। मुझे लगता है कि इन लोगों को टीका लगवाना चाहिए।

अमेरिका में पिछले सप्ताह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन ट्रंप समेत कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने अब तक टीके की खुराक नहीं ली है।

अमेरिका की एक विशेषज्ञ समिति का कहना है कि कोविड-18 के टीकाकरण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में 75 या उससे अधिक आयु के लोगों और दमकल विभाग, शिक्षकों और किराने की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीकों की दूसरी खेप रविवार से अस्पतालों को भेजी जाएगी।

Tags: corona virus vaccinecovid19donald trumpJoe BidenJoe Biden got Corona vaccineUSAWhite HouseWorld Hindi NewsWorld News in Hindiजो बाइडन ने लगवाया कोरोना का टीका
Previous Post

सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब

Next Post

मुंबई के पब में कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
raina

मुंबई के पब में कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

यह भी पढ़ें

Sunil Lahiri

‘लक्ष्मण’ को नहीं मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता, हुए आग बबूला

16/12/2023
Rajeev Satav

नहीं रहे कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव, कोरोना से हुआ निधन

16/05/2021
Bada Mangal

ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, इस मंत्र से करें बजरंगबली को करें प्रसन्न

20/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version