• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PAK ने लगाया भारतीय गैंगस्टर पर हाफिज सईद के घर ब्लास्ट कराने का आरोप

Writer D by Writer D
14/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hafiz
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पूरी दुनिया के आतंकवादियों को आश्रय देने वाला पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ दुष्प्रचार पर उतर आया है। पाकिस्तान ने भारतीय गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव (Bablu Srivastava) पर आतंकी सरगना हाफिज सईद (Hafiz) के घर के बाहर बम धमाके कराने का आरोप लगाया है।

दुनिया भर में कुख्यात आतंकी सरगना हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के लाहौर के जोहर स्थित घर के बाहर पिछले साल जून में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में दो सुरक्षाकर्मियों सहित तीन लोग मारे गए थे और 24 लोग घायल हुए थे। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद धमाके के समय घर पर मौजूद नहीं था। अब डेढ़ साल बाद पाकिस्तान ने इस मसले पर भारत की ओर निशाना साधा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने आरोप लगाया है कि हाफिज सईद के घर पर हुआ हमला भारत के गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव के इशारे पर किया गया था।

राणा सनाउल्लाह खान ने उनके पास इस हमले में भारत का हाथ होने के सबूत होने का दावा करते हुए कहा कि जल्द ही पूरी दुनिया को यह जानकारी दी जाएगी। दावा किया कि पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय इन सबूतों को दुनिया के सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि हमले के दोषियों को सबूतों के साथ पकड़ा गया है। इन सबूतों से सईद के घर हमले की साजिश में भारत का हाथ होने की बात पता चलने की बात भी की।

पाकिस्तान ने भारत द्वारा पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी दस्ते के सहायक पुलिस महानिरीक्षक इमरान महमूद ने आरोप लगाया कि भारत, पाकिस्तान में टेरर फंडिंग कर रहा है।

पाकिस्तान ने जारी की सूची। 

जहरीली शराब से मौत के पूछा सवाल पर Out of Control हो गए नीतीश, बोले- ए, चुप हो जाओ

पाकिस्तान की ओर से बताया गया कि सईद के घर के बाहर धमाका मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पीटर पॉल डेविड नाम के आरोपित की पहचान कार से हुई थी। डेविड की देखरेख में इस साजिश को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि डेविड के संबंध भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के दो एजेंटों से थे। इन एजेंटों में एक बबलू श्रीवास्तव और दूसरा अली बुदाइश है। इन दोनों ने सईद के घर के बाहर धमाके के लिए पैसों का इंतजाम किया था। दावा किया कि रॉ का एक ऑपरेटर संजय तिवारी है और यह बबलू श्रीवास्तव के टेरर नेटवर्क को चलाता है। यही समी उल हक और नवीद अख्तर का हैंडलर था। हक व अख्तर ने धमाके को अंजाम दिया था।

Tags: # world newsbablu srivastavahafiz saeedinternational NewsPakistan News
Previous Post

जहरीली शराब से मौत के पूछा सवाल पर Out of Control हो गए नीतीश, बोले- ए, चुप हो जाओ

Next Post

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, ED को मिली कस्टडी रिमांड

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, ED को मिली कस्टडी रिमांड

यह भी पढ़ें

corona

स्कूली शिक्षा से बाहर हुए बच्चों को वापस जोड़ने के लिए प्रबंध पोर्टल शुरू

11/06/2021
Salman Khan

‘अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…, सलमान खान को फिर मिली धमकी

19/03/2023
Delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज देशपांडे बनना चाहते थे बल्लेबाज

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version