• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन की खरीद-फरोख्त में मनमुटाव के चलते हुआ था दोहरा हत्याकांड

Writer D by Writer D
15/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। अंधे दोहरे हत्याकांड (Double Murder) का खुलासा करते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस ने सात हत्यारोपितों को दबोच कर आज जेल भेज दिया। करीब डेढ़ माह पूर्व प्रेमनगर और बबीना थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर मथुरापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान हुए मनमुटाव के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आज सात आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस घटना का एक और आरोपित पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में खाली प्लाट पर कुछ लोगों के रंजित अवस्था में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। जिसमे एक व्यक्ति मनोज निवासी दुर्गापुर की मौके पर मौत हो गई थी, दो अन्य घायल थे। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान दूसरे घायल महेश निवासी सफा की भी मौत हो गई थी। घटना स्थल का निरीक्षण और मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर घटना हत्या की ओर इशारा कर रही थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ कि जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर हुए विवाद में मनमुटाव के चलते हथौडा़ और डंडा मारकर हत्या की गई थी। घटना में आरोपितों ने तो तीनों लोगों मरा हुआ समझकर छोड़ दिया था। लेकिन उसमें से एक बच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। इस घटना में एक आरोपित विनोद श्रीवास निवासी हसारी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अन्य आरोपित फरार चल रहे थे। देर रात प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला और उनकी टीम ने गस्त के दौरान इस घटना में जुड़े जंडेल, पप्पू उर्फ मोहर सिंह, सतीश, सज्जन सिंह उर्फ सचिन, आशीष, सुनील व अरुण समस्त निवासी ग्राम सभा थाना बबीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा भी बरामद किया है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार हुआ आरोपित विनोद श्रीवास्तव मृतक महेश जो एपेक्स फैक्ट्री में कार्य करता है, उसके साथ जमीनों की खरीद फरोख्त का कार्य करता था। एक जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर मनमुटाव चल रहा था। घटना वाले दिन सभी लोग पार्टी कर रहे थे। तभी विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते मारपीट कर हथौड़ा और डंडे से तीनों पर हमला कर दिया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

Tags: Jhansi news
Previous Post

शिव नरेश कंपनी का नकली मार्का लगाकर बेच रहे थे ट्रैक सूट, गिरफ्तार

Next Post

फर्जी आयकर अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Jail

फर्जी आयकर अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

arrested

उड़ीसा से बांदा लाई गई दो कुंतल गांजा समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

29/12/2021

ट्रक ने टोल बूथ को मारी भीषण टक्कर, 19 लोगों की मौत

07/11/2021
जेई राम भवन निकला कोरोना पॉजिटिव JE Ram Bhawan turns out to be Corona positive

बाल यौन शोषण केस में गिरफ्तार जेई राम भवन निकला कोरोना पॉजिटिव

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version