• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शादी करो नौकरी पाओ’! जानिए यूपी सरकार का पूरा प्लान

Writer D by Writer D
15/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Marriages

Marriages

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शादी करो और नौकरी पाओ! (Shaadi Karo Naukri Pao ) भले ही सुनने में ये हैरानी भरा लगता है, लेकिन ऐसा सच में है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के मुताबिक Job देने की तैयारी है। यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Daya Shanker Singh) ने बलिया के बांसडीह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Samuhik Vivah Yojna) के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया था।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों से आने वाले लोगों की शादी करवाई जाती है। इससे इन गरीब परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है। सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में एक साथ सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों की शादी करवाई जाती है। पंडितों द्वारा एक साथ मंत्रोच्चार भी किया जाता है।

हालांकि, परिवहन मंत्री द्वारा सामूहिक विवाह में शादी करने वाले नवविवाहित जोड़ों को नौकरी का ऑफर देने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में इन कार्यक्रमों में शादी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। मंत्री की तरफ से इशारा किया गया है कि ‘शादी करो और नौकरी पाओ’ ऑफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होंगे।

योग्यता के अनुसार मिलेगी नौकरी

परिवहन मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं। सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

FIFA: हार के बाद मोरक्को फैंस का तांडव, सड़कों पर की आगजनी, जमकर मचाया उत्पात 

सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉक के 506 जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं इलाके की विधायक केतकी सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर बधाई दी।

Tags: Lucknow Newsmukhyamantri samuhik vivah yojnaup newsYogi Government
Previous Post

FIFA: हार के बाद मोरक्को फैंस का तांडव, सड़कों पर की आगजनी, जमकर मचाया उत्पात 

Next Post

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, घरों से बाहर निकले लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, घरों से बाहर निकले लोग

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

02/05/2022
The stars of Bhojpuri industry paid tribute to Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत को भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने दी श्रद्धांजलि

14/06/2021
सीएम योगी cm yogi

भारत की समृद्ध परंपरा के लिये ‘सेक्‍युलरिज्‍म’ शब्‍द गंभीर खतरा : सीएम योगी

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version