• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘अब भी अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं…’

Writer D by Writer D
15/12/2022
in मनोरंजन
0
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने गुरुवार को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में शुरू हुए 28वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Kolkata Film Festival) के उद्घाटन मौके पर अपने संबोधन में अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ी बात कही है। यहां फिल्म महोत्सव का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि सिल्वर स्क्रीन आज तेजी से राजनीतिक विचारधारा का युद्ध क्षेत्र बनता जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी जैसे राजनीतिक तौर पर बेहद संवेदनशील मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा, अभी, मुझे यकीन है कि मंच पर बैठे मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

80 वर्षीय अभिनेता के इस बयान का समर्थन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी किया।

खास बात यह है कि मंच पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी मौजूद थे जिनकी फिल्म पठान में बेशर्म रंग गाने को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस गाने ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है जिस पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे समय में अमिताभ बच्चन का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ब्रिटिश सेंसरशिप, आजादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिना डर बनाई गई फिल्में, सांप्रदायिकता और सामाजिक एकता पर विस्तार से बातें कहीं।

उनके बयान की सराहना करते हुए बाद में अपने संबोधन में ममता ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने सहजता से जो बातें कह दी है उसे कहने की हिम्मत हम में से कोई नहीं कर सकता। इसके बाद ही ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अनाधिकारिक रूप से अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए भारत रत्न की मांग उठाएगा। क्योंकि देश में उनके जैसा कोई दूसरा महानायक नहीं है। एक इंसान के तौर पर भी वह महान हैं।

शाहरुख खान ने छुए अमिताभ (Amitabh Bachchan) के पैर

कार्यक्रम के मंच पर बंगाल के ब्रांड अंबेसडर और सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद थे। जब वह मंच पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद अमिताभ बच्चन का पैर उन्होंने झुककर छुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद भगोड़ा घोषित

उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर तक चलने वाला 28 वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उक्त अभिनेताओं के अलावा इसमें नवनियुक्त राज्यपाल सी वी आनंद बोस, अमिताभ बच्चन की पत्नी और बंगाल की बेटी जया बच्चन, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, फिल्मकार महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारे उपस्थित थे।

Tags: Amitabh BachchanEntertainment newskolkata film festival
Previous Post

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद भगोड़ा घोषित

Next Post

बिहार: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
poisonous liquor

बिहार: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी कैबिनेट में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति पर लगी मुहर

14/03/2024
Anil Deshmukh

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस

11/05/2021
akhilesh yadav

प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्हालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं : अखिलेश

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version