• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए आजमाएं ये उपाय

Writer D by Writer D
08/01/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Periods

Periods

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीरियड्स (Period) किसी भी महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उनकी सेहत भी जुड़ी हैं। लेकिन इस दौरान पेट में होने वाला दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं जो कि कई बार बढ़ते हुए कमर और पैरों में भी पहुंच जाता हैं। ऐसे में चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों का होना स्वाभाविक हैं। पीरियड्स में होने वाले इस असहनीय दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि उनकी तकलीफ और बढ़ा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पीरियड्स (Period)  के उन दिनों में होने वाली परेशानियों और दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गर्म पानी पिएं

पीरियड्स (Period)  के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही उल्टी और जी मिचलाने जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।

गर्म पानी की सिकाई

पीरियड में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी से पेट के निचले हिस्से और कमर की सिकाई कर सकती हैं। इसके लिए आप हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बॉटल का सहारा ले सकतीं हैं। ऐसा करने से दर्द तो जाएगा ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी निजात मिलेगी। पीरियड्स के दिनों में आप जब भी नहाएं तो इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे टमी और कमर के दर्द के साथ बदन दर्द से भी राहत मिलेगी। साथ ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी छुटकारा मिलेगा।

तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश

तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश करने से पीरियड के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर के दर्द में राहत मिलती है। तीनों में से किसी भी तेल को गुनगुना करके हल्के हाथों से टमी और कमर की मालिश करें। इनमें तेल में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इससे दर्द से भी छुटकारा मिलेगा और मांसपेशियों की एंठन भी कम होती हैं।

तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी एक नैचुरल पेनकिलर और एंटीबॉयोटिक है । अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज़ दर्द होता है तो चाय बनाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबालें, उससे आराम मिलेगा।

हल्दी दूध का करें सेवन

पीरियड्स के दिनों में कमर, टमी और बदन दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन का सेवन

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है। गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स में तुरंत राहत मिलती है।

सौंफ और शहद

एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी के गुनगुना रह जाने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे दर्द, ऐंठन और बेचैनी से राहत मिलेगी।

हल्की एक्सरसाइज

महिलाएं ज्यादा दर्द के कारण मासिक धर्म के दौरान एक्सरसाइज से बचती हैं लेकिन एक स्टडी में पाया गया है कि हल्के व्यायाम जैसे योगा, टहलना आदि करने से दर्द में फायदा मिल सकता है, लेकिन इस दौरान वजनदार काम करने से बचना चाहिए। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन निकलता है जो ऐंठन के लिए एक प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है।

Tags: Healthhealth tipsHealthy livinghome remedies to get rid of menstrual painhow to reduce menstrual pain instantlymenstrual painperiod pain tabletsperiods paintypes of period painunbearable period pain
Previous Post

अपनी पतली आइब्रोज को ऐसे बनाएं घनी

Next Post

ब्लैकहेड्स को दूर कर देगा इस फल का छिलका

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
New Year
धर्म

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
pomegranate

ब्लैकहेड्स को दूर कर देगा इस फल का छिलका

यह भी पढ़ें

Bigg Boss15

सलमान के शो में लगेगा तड़का, जब बिग बॉस के घर में इस बड़े एक्टर की होगी एंट्री

01/10/2021
Loot

ज्वेलरी दुकान से 18 लाख के जेवर चोरी

14/02/2022

ऑनलाइन रोजगार संगम में बोले योगी, नौकरी देने वाला बन रहा उप्र का युवा

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version