ट्विटर पर डेढ़ घंटे तक छाया रहा #investorfriendlyUP

लखनऊ। विदेशों में टीम योगी (Team Yogi) के रोड शो को मिल रही अभूतपूर्व सफलता और निवेश प्रस्तावों की झड़ी के बीच शनिवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर करीब डेढ घंटे तक #investorfriendlyUP नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा।
ट्विटर पर #investorfriendlyUP ट्रेंड की शुरुआत दोपहर करीब 30 बजे शुरू हुई। यह ट्रेंड लगभग 1.30 घंटे तक चलता रहा और इस अवधि में यह हैशटैग पूरे देश में नंबर 1 पर ट्रेंडिंग में रहा। हैशटैग इंवेस्टर्स फ्रैंडली यूपी ट्रेंड का उपयोग करते हुए ट्विटर यूजर्स व समर्थकों द्वारा लगभग 11 हजार ट्वीट किए गए। इस ट्रेंड की लगभग 18.54 करोड़ से अधिक लोगों तक पोटेंशिअल रीच रही। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि #investorfriendlyUP पूर्णतः ऑर्गेनिक था।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प जता चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 10-12 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 18 देशों में मंत्रियों व अधिकारियों की 8 टीमों को रोड शो व वन टू वन बिजनेस मीटिंग के जरिये निवेश जुटाने के लिए भेजा है।
मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने इस समिट के माध्यम से 10 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन में जुटी टीम योगी को विदेशों में अभूतपूर्व परिणाम मिले हैं और तमाम दिग्गज कंपनियां उत्तर प्रदेश मे निवेश के लिए आगे आई हैं।



