• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 घंटे से मिलिट्री सेंटर पर कब्जा, TPP ने टॉप ऑफिसर को बनाया बंधक

Writer D by Writer D
19/12/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
TPP
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में आतंकियों ने पुलिस से हथियार छीनकर एक आतंकवाद विरोधी केंद्र पर कब्जा कर लिया। पाकिस्तानी तालिबान आतंकियों (TPP) ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बन्नू जिले के कैंट क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी केंद्र में गिरफ्तार कर लाए जाने वाले आतंकवादी रखे जाते हैं। वहां उनसे पूछताछ की जा रही थी, तभी एक आतंकवादी ने एक पुलिस कर्मी से एके-47 राइफल छीन कर गोलियां चला दीं। उसने केंद्र में बंद अन्य आतंकियों को रिहा कर दिया और सबने मिलकर परिसर पर नियंत्रण भी कर लिया। इन लोगों ने वहां मौजूद कई पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया।

इस पूरे घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने बंधकों को छुड़ाने और आतंकवाद विरोधी केंद्र को मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि केंद्र पर बाहर से कोई हमला नहीं हुआ है। पूछताछ के दौरान आतंकवादियों में से एक ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन कर इमारत पर कब्जा कर लिया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री अकरम खान दुर्रानी और प्रांतीय मंत्री शाह मोहम्मद आतंकवादियों के साथ बातचीत के लिए बन्नू पहुंचे हैं। ये दोनों बन्नू के ही रहने वाले हैं।

अंग्रेजों से भी खतरनाक है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

इस बीच आतंकवादियों (TPP) ने उन्हें सुरक्षित अफगानिस्तान पहुंचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की है। आतंकियों ने वीडियो जारी कर स्वयं मुजाहिदीन-ए-इस्लाम बताते हुए कहा है कि कल उन्होंने सपना देखा था कि कुछ लोगों का कत्ल करो, कुछ को बंधक बनाओ, तो हमें रास्ता मिलेगा। वीडियो में एक जख्मी पुलिसकर्मी भी दिख रहा है।

आतंकियों (TPP) का कहना है कि उन्होंने मेजर खुर्शीद अकरम व दस अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया है। इन लोगों ने अफगानिस्तान तक सुरक्षित रास्ता देने की बात कही है। वीडियो में कहा गया है कि 35 फिदायीन ने जेल तोड़ ली है और यदि उन्हें अफगानिस्तान तक सुरक्षित नहीं पहुंचाया गया तो बंधक बनाए गए सभी लोगों को मार डालेंगे।

Tags: international NewsPakistan NewsTPP
Previous Post

अंग्रेजों से भी खतरनाक है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Next Post

कुलदीप सेंगर ने अंतरिम जमानत के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी युवाओं से जानेंगे ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड’

08/08/2026
Next Post
Kuldeep Sengar

कुलदीप सेंगर ने अंतरिम जमानत के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

गंगा घाट पर स्नान करने गए लड़के की डूबने से मौत

22/07/2023
PM Modi in Varanasi

महादेव की नगरी पंहुचे पीएम मोदी, गंगा में करेंगे सबसे पहला दीपदान

30/11/2020
Imran Khan

इमरान की बॉल पर विपक्ष क्लीन बोल्ड, 90 दिन में होगा बड़ा खेल

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version