• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलवंत हत्याकांड मामले में तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी को जेल

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। जिले के शिवली क्षेत्र में कारोबारी की पुलिस हिरासत में मृत्यु (Balwant murder) के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल (Jailed) भेज दिया गया है। इस मामले में इससे पहले चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार (Arrested) किया जा चुका है।

लालपुर सराय गांव में रहने वाले व्यापारी बलवंत (Balwant) की पुलिस बर्बरता के चलते 12 दिसंबर को मौत हो गई थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए छह पुलिस टीमें लगाई गई थी। पूरे मामले की जांच एसपी कन्नौज के देखरेख में चल रही है जिसके चलते घटना में शामिल आरोपी तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की छापेमारी जारी है।

पुलिस टीम ने बीते दिनों में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, सोनू यादव मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी), दुर्वेश कुमार मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी),मुख्य आरक्षी स्वाट टीम (एसओजी) अनूप कुमार को गिरफ्तार किया था। पूरे मामले में पुलिस टीम ने अब तक कुल पांच आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के जिलों के साथ-साथ आरोपियों के गृह जनपद में भी पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि थाना रनिया धारा 147/302/504/506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल (Jailed) भेजा जा चुका है। सोमवार को पुलिस टीम के द्वारा पूरे मामले में मुख्य नामजद आरोपी तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गौरतलब है कि कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत छह दिसंबर को व्यापारी चंद्रभान के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम व एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें लूट का शिकार हुए चंद्रभान का भतीजा बलवंत भी मौजूद था। पूछताछ के दौरान बलवंत पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए और वही पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी थी और वही मृतक के चाचा अंगद सिंह की तहरीर पर तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह,शिवली कोतवाल राजेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय समेत सात लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags: balwant murder caseDeath in police custodykanpur news
Previous Post

हत्या के दोषी दो दोस्तों को आजीवन कारावास

Next Post

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Ram Mandir offering case: Bulldozer to be used on Luvkush Mishra's house
अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा केस: आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

02/07/2026
UPTET exam of first shift on first day completed safely
उत्तर प्रदेश

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

02/07/2026
7 workers killed in rock fall at stone quarry
क्राइम

बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Next Post
Arms Factory

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, घर से मिले 11 लाख के पुराने नोट

31/12/2020
PM Modi

GST रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा… पीएम ने देशवासियों को लिखा पत्र

22/09/2025
jp nadda

नमो किसान पंचायत का नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले- पीएम धरतीपुत्रों के सबसे बड़े हितैषी शुभचिंतक

20/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version