• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कहर! रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी डबल डेकर बस, एक की मौत

Writer D by Writer D
20/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Bus Fell

Double decker bus fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना इलाके में मंगलवार की सुबह कोहरे की वजह से एक बस (Double Decker Bus) आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन लोगों के घायल हो गए। जबकि यात्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक मंगलवार तड़के घना कोहरा होने के चलते एक डबल डेकर बस (Bus Fell)  आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।

हादसे के वक्त बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिसमें 24 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 21 घायलों का जिम्स अस्पताल और 3 घायलों का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, एक निजी डबल डेकर बस मध्य प्रदेश छतरपुर से सवारी लेकर दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आ रही थी। तभी दनकौर इलाके में गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी, जिससे बस चालक को आगे चल रहा टमाटर से भरा कंटेनर दिखाई नहीं दिया और बस कंटेनर से टकरा गई।

3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक व सवारियों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान बस चालक ललितपुर निवासी गुड्डू की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

इसके बाद घायलों को लेने आई एंबुलेंस भी अन्य वाहन से टकरा गई। इसी दौरान एक अन्य डबल डेकर बस को भी पुलिस ने सूझबूझ से हादसे का शिकार होने से बचाया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Tags: Double Decker BusNoida newsup newsyamuna expressway accident
Previous Post

3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Next Post

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, सुरक्षा बालों का सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Shopian encounter

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, सुरक्षा बालों का सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- हर किसी के साथ होगा न्याय

28/11/2022
Randhir Kapoor Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी पर पिता बोले- दो बच्चे होने चाहिए

13/08/2020
Raid

पीयूष जैन के बाद एक और इत्र कारोबारी के घर विजिलेंस टीम का छापा

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version