Main Sliderनई दिल्लीराजस्थानराष्ट्रीय

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ रहे केसों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रद्द करने की मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।

मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, मैं आपके स्वस्थ और सकुशल होने की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

एक बार फिर बेकाबू हुआ Corona, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मांडविया ने आगे लिखा, अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है।

Related Articles

Back to top button