• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर प्रमुख सचिव ने जारी किए निर्देश

Writer D by Writer D
23/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना के नए वैरियंट की दस्तक के साथ ही उप्र में इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आमजन से मास्क लगाने की अपील के साथ ही नगरीय निकायों को साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन आदि कराए जाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी को भेजा गया है।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने आदेश में कहा कि कोविड-19 के नए वैरियंट बीएफ-.7 को फैलने से रोकने के लिए संक्रमित स्थानों पर सेनेटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। रैन बसेरों में कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती के साथ पालन कराए जाने के साथ ही साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के लिए निकायों में मुख्य बाजार एवं घनी बस्तियों को चिन्हित कर साफ-सफाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कचरे का निस्तारण एनजीटी के मानकों के अनुरूप किया जाए।

कोविड जागरूकता के साथ करें प्रचार-प्रसार

प्रमुख सचिव नगर विकास (Amrit Abhijat) ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए सतर्कता तथा टीकाकरण के लिए आम जनमानस के बीच विशेष रूप से प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। इस के लिए निकायों के मुख्य बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों इत्यादि पर लगाये गये स्थायी पब्लिक एड्रेस (पी०ए०) सिस्टम का पुनः प्रभावशाली रूप से व्यापक उपयोग कर जनसामान्य को जागरूक किया जाए।

केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना की एडवाइजरी, नए साल के जश्न में जरूर बरतें ये सावधानियां

नगरीय निकायों में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन, गैर सरकारी संगठनों, व्यापार मण्डल एवं अन्य हित धारकों (स्टॉक होल्डर) के सहयोग से लोगों के मध्य फेस मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने एवं दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Tags: amrit abhijatcorona new variantcorona newscorona updatesLucknow News
Previous Post

IPL Auction: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बना IPL नीलामी का सबसे महंगा प्लेयर

Next Post

देश के 80 करोड़ लोगों को एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
free ration

देश के 80 करोड़ लोगों को एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

mahabharat

जानें आखिर श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र को ही क्यों चुना?

18/08/2020
road safety compition

सड़क सुरक्षा को लेकर हुई कला व निबंध प्रतियोगिता

24/03/2021
CM Yogi inaugurated 39 development projects

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version