• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोच के दर्द से ऐसे पाएं राहत

Writer D by Writer D
05/05/2026
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
sprain

sprain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल के दौर का खानपान ऐसा हो गया हैं कि हड्डियां जल्दी चोटिल हो जाती हैं। खासतौर से चलते हुए, दौड़ते हुए, सीढ़ियों से उतरते हुए या फिर कई बार यूं ही अचानक उठते हैं तो पैर मुड़ जाता हैं और मोंच (Sprain) आ जाती हैं। हड्डियों में किसी भी तरह का डैमेज होने से मोच की समस्या होती है और सूजन होने के साथ ही असहनीय दर्द या पीड़ा होती हैं। पैरों में मोच आने के बाद किसी भी व्यक्ति को चलने, उठने-बैठने यहां तक की बिस्तर पर आराम से लेटने में भी परेशानी होती है। मोच जैसी समस्या समय के साथ ही ठीक होती हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से पैर में उठने वाले दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर पैर में आई मोच (Sprain) से राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बर्फ से सिकाई

मोच लगने के तुरंत बाद उस जगह पर बर्फ की सिकाई करने से सूजन नहीं आती है। इसके अलावा बर्फ की सिकाई करने से दर्द भी दूर हो जाती है। ऐसे में मोच आने पर हर एक से दो घंटे में बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। हालांकि सीधे ही बर्फ से सिकाई नहीं करनी चाहिए। बर्फ को हमेशा किसी कपड़े में लपेटकर सिकाई करनी चाहिए।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल मोच से होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में एक पारंपरिक उपाय है। अरंडी के तेल में ट्राइग्लिसराइड और रिसिनोलिक एसिड होते हैं जिनमे सूजनरोधी के गुण मौजूद पाए जाते हैं। सबसे पहले एक कपडे को अच्छे से फोल्ड कर लें। अब इस कपडे को अरंडी के तेल में डुबोएं। फिर कपडे को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और प्लास्टिक रैप की चीज़ से इसे ढक लें। फिर इसके ऊपर आधे घंटे तक गर्म बोतल रख दें। अपने टखने को एलिवेटेड अवस्था में कुछ मिनट के लिए रखें। अब पैक को उस क्षेत्र से हटा लें और बचे हुए तेल से त्वचा पर हल्के हल्के मसाज करें। इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो या तीन बार ज़रूर दोहराएं।

शहद और चूना

शहद और खाने वाले चूना का इस्तेमाल कर आप चोट और दर्द से निजात पा सकते हैं। इन दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चोट में आराम दिलाते हैं। इसके लिए जिस जगह चोट हो वहां पर थोड़ा सा शहद और थोड़ा खाने वाला चूना लगाएं। यह आपको थोड़ा गर्म लगेगा। इससे घबराएं नहीं इससे आपके चोट में गर्म तासीर जा रही है, जिससे आसानी से आपको तकलीफ से निजात मिल जाए। यह पीढ़ियों से आजमाया गया नुस्खा है।

लौंग का तेल

मोच की समस्या आने पर लौंग का तेल भी काफी असरदार है। लौंग के तेल में एनेस्थेटिक गुण मौजूद होते हैं। जो स्वेलिंग और दर्द को कम करता है। इस तेल को दो चम्मच लेकर मोच वाले जगह पर अच्छे से मालिश करें। मसल्स के पेन में भी काफी आराम मिलेगा। दिन भर में तीन से चार बार लौंग के तेल से मालिश करें। काफी हद तक राहत मिलेगा।

हल्दी और प्याज

अगर आप अंदरुनी चोट के दर्द से परेशान हैं तो हल्दी और प्याज से भी इस समस्या से निजात में मदद मिलेगी। दर्द दूर करने के लिए हल्दी का उपयोग कोई नई बात नहीं है। अगर आपके पैर-हाथ में कहीं फ्रैक्चर हो गया हो, लेकिन सूजन और दर्द से निजात नहीं मिल रही हो तो हल्दी और प्याज को कूटकर सरसों के तेल में डालकर गरम कर लें। जब यह थोड़ा उबल जाए तो इसका लेप चोट वाली जगह पर लगाएं या बांध लें। ऐसा रात भर रहने दें, आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

सेंधा नमक

मोच की समस्या से राहत पाने में सेंधा नमक और पानी काफी लाभकारी माना जाता है। सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बनता है। मैग्नीशियम प्राकृतिक तरीके से आराम दिलाने में मदद करता है। मोच की समस्या से राहत पाने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक डालें। इस पानी में आधे घंटे पैर को डालकर बैठें। थोड़ी ही देर बाद आपको पैर की मोच से राहत महसूस हो सकती है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके को मांसपेशियों में अकड़न और लेग क्रैम्प्स का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सूजनरोधी और एल्कलाइज़िंग के गुण मौजूद होते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करते हैं। इसे आजमाने के लिए दो कप सेब के सिरके को बाथटब या बाल्टी में डाल दें। फिर उसमे गर्म पानी मिलाएं। अब उस पानी से आधे घंटे तक नहाएं या उसमे प्रभावित क्षेत्र को डुबोकर रखें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक पूरे दिन में एक बार ज़रूर दोहराएं।
इसके अलावा एक चम्मच सेब के सिरके को एक ग्लास गर्म पानी में मिला दें और फिर उसमे शहद भी मिलाकर पी जाएँ। इस मिश्रण को रोज़ाना पूरे दिन में एक बार ज़रूर पियें।

Tags: health newsremedies to rid of sprain painrid of sprain painsprain pain
Previous Post

बिजनेस में कमाना है नाम, इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

Next Post

मेकअप से पहले करें अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा परफेक्ट लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Makeup

मेकअप से पहले करें अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा परफेक्ट लुक

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी : अखिलेश यादव

21/03/2024
लालू यादव Lalu Yadav

लालू यादव को जेल या बेल? रांची हाइकोर्ट में आज होगी सुनवाई

09/10/2020
arrested

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम मार्फीन बरामद

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version