• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे यूपी के मुख्य सचिव, ये IAS अफसर हैं रेस में

Writer D by Writer D
25/12/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Durga Shankar Mishra

Chief Secretary Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्र को विस्तार मिलेगा या किसी अन्य अफसर को तैनाती मिलेगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। वहीं सेवा विस्तार न होने की स्थिति में अन्य सीनियर आईएस अफसरों के नामों का चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा यह भी किसी अफसर को कुछ दिनों के लिए कार्यवाहक भी बनाया जा सकता है।

वर्ष 1984 बैच के वरिष्ठ आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) को यूपी सरकार द्वारा 28 दिसंबर को केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी के लिए कार्यमुक्त करने के साथ ही एक साल का सेवा विस्तार भी दिया गया था। इससे पहले दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने देशभर में मेट्रो रेल के साथ ही स्मार्ट सिटी, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे जैसी परियोजनाओं के लिए बेहतर काम किया।

मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्‍तार के लिए अभी तक प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार को कोई पत्र नहीं लिखा है। ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इन्हें मिल सकती है जिम्‍मेदारी 

मुख्‍य सचिव वरिष्ठ आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा के कार्यकाल खत्म होने पर अगर उन्हें सेवा विस्‍तार नहीं मिलता है तो अब सरकार 1987 या 1988 बैच के किसी अफसर को मुख्‍य सचिव बना सकती है। दरअसल, दुर्गा शंकर के बाद यूपी कैडर में सबसे सीनियर आईएएस राजेंद्र कुमार तिवारी हैं। वह यूपी के पूर्व मुख्‍य सचिव रह चुके हैं। वह भी फरवरी 2023 में फरवरी में रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में राजेंद्र कुमार तिवारी को फिर से मुख्य सचिव बनाए जाने की उम्‍मीद कम है।

नाले में गिरी सरकारी नंबर की अनियंत्रित कार, चार की मौत

वहीं, 1986 बैच का अब कोई अफसर नहीं बचा है। मौजूदा समय में 1987 बैच के अफसरों में यूपी में तैनात अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता सबसे सीनियर हैं। कुछ महीने पहले ही उनकी वापसी राजभवन से मुख्यधारा में हुई है। गुप्ता के रिटायरमेंट में अभी करीब डेढ़ साल है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार मित्तल भी 1987 बैच के हैं।

Tags: durga shankar mishraLucknow Newsup news
Previous Post

नाले में गिरी सरकारी नंबर की अनियंत्रित कार, चार की मौत

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंच दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पहुंच दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

punishment

मन्दबुद्धि बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को 20 साल की सजा

12/09/2021
murder

प्रधान पद प्रत्याशी की सिरफिरे ने पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

25/04/2021
UGC

छात्रों को शोध पत्र जमा करने के लिए और 6 महीने का दिया समय

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version