• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताजनगरी में मिला कोरोना का पहला केस, चीन से लौटा युवक संक्रमित

Writer D by Writer D
25/12/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना (Corona) का पहला ताजा मामला मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से लौटा था, उसने एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई।

शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था, वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है, युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

इस बीच कोरोना ने पर्यटकों की भी चिंता बढ़ा दी है। वह टूर आपरेटरों और होटलों में फोन कर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर व्यवस्थाओं की जानकारी कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि ताजमहल पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट तो अनिवार्य नहीं की गई है। पर्यटन कारोबारी उन्हें केवल थर्मल स्क्रीनिंग होने की जानकारी दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल पर गुरुवार से पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की शुरुआत कराई थी। इस बीच यह चर्चा फैल गई कि ताजमहल में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इससे एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक परेशान हो उठे। उन्होंने टूर आपरेटरों व होटल संचालकों से वस्तुस्थिति की जानकारी की।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ताजमहल व आगरा किला में पर्यटकों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टिकट चेकिंग करने वाले स्टाफ को भी मास्क लगाने के निर्देश दिए गए।

अलग-अलग संस्कृति के बावजूद हम सब एक हैं: योगी

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का स्मारकों पर पालन कराया जा रहा है। विभाग द्वारा स्मारकों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों को भी मास्क पहनने के लिए आगाह किया गया है।

उधर, खेरिया एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच लगातार की जा रही है। निदेशक एए अंसारी ने बताया कि डा. विमल पाठक की टीम अनवरत रैंडम सैंपलिंग टेस्ट कर रही है। अगर भारत सरकार की कोविड को ले कर कोई नई गाइडलाइन आती है तो उसके अनुरूप सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य होगा।

श्री अंसारी ने बताया के एयरपोर्ट लाउंज से अटैच एक कक्ष में यात्रियों को तात्कालिक मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। पुष्पांजलि हास्पिटल के साथ एक एमओयू साइन हो चुका है। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा कक्ष संचालित हो जाने के बाद एयरपोर्ट मेडिकल टूरिज्म को लाभ मिलेगा।

Tags: agra newscorona newscorona positivecorona updatesup news
Previous Post

अलग-अलग संस्कृति के बावजूद हम सब एक हैं: योगी

Next Post

PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm का करते है इस्तेमाल, जानें कितनी है डेली लिमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
UPI services suddenly stopped working

PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm का करते है इस्तेमाल, जानें कितनी है डेली लिमिट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

न्याय पालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनमें न्याय की समझ अधिक : रामनाथ

11/09/2021
road accident in Unnao

रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

05/05/2024
Suicide

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को लगाया गले

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version