• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ओम प्रकाश राजभर का कार्यालय में आना बैन है”, सपा-सुभासपा में शुरू हुआ पोस्टर वार

Writer D by Writer D
27/12/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Poster

Poster war started in SP-Subhaspa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SubhaSP) के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब लखनऊ में स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर (Poster) लगाया गया है। जिस पर लिखा है, ”ओम प्रकाश राजभर जी (Om Prkash Rajbhar) का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।”

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी युवजन सभा के नेता संतोष सिंह (Santosh Singh) ने लगाया है। यह पोस्टर सपा पार्टी दफ्तर के गेट से कुछ दूरी पर यह लगाया गया है। माना जा रहा है कि राजभर के द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी के चलते ही पार्टी के नेता ने नाराज होकर यह होर्डिंग लगवाई है। वहीं, दूसरी ओर इस होर्डिंग को लेकर सपा पार्टी की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया गया है।

सपा नेता ने राजभर पर बोला हमला

फिर 22 दिसंबर को ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सुभासपा को तोड़ने का आरोप लगाया तो इसके खिलाफ सपा नेता उदयवीर ने मोर्चा खोला। सपा नेता उदयवीर ने ओपी राजभर पर जमकर हमला बोला। सपा नेता उदयवीर ने तंज भरे लहजे में कहा कि उनके करीबी नेता (महेन्द्र राजभर) अखिलेश यादव से मिले इसलिए ओपी राजभर को मिर्ची लग रही है। उन्होंने कहा कि राजभर की सपा में कोई गुंजाइश नहीं है, वह सपा कार्यालय की चौकीदारी करें। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा के पैसे पर पल रहे हैं। वह हर दल का दरवाजा खटखटा रहे हैं कि कोई उन्हें अपने साथ ले ले।

‘मैंने मेहनत से खड़ी की है अपनी पार्टी’

इस पर राजभर ने कहा कि अखिलेश को समाजवादी पार्टी विरासत में मिली है। जबकि, मैंने मेहनत से अपनी पार्टी खड़ी की है। राजभर ने सपा नेता उदयवीर पर भी हमला बोला। कहा कि उदयवीर का पर्चा तो लोगों ने फाड़कर फेंक दिया था।

राजभर लगातार साध रहे हैं अखिलेश पर निशाना

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव सुभासपा ने सपा के साथ ही लड़ा था। चुनाव के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने खूब प्रचार किया। हालांकि, सपा को जीत न मिलने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। वह खुले मंच और मीडिया के सामने भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेने में कोई परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते पार्टी के नेता ने नाराज होकर ऐसी होर्डिंग लगाई है।

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, बिना OBC आरक्षण के होंगे इलेक्शन

बीजेपी संग कम हो रही दूरी

बता दें, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी जारी है। तो वहीं, सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और उसके पुराने गठबंधन सहयोगी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच की दूरी कम होती नजर आ रही है।

Tags: Lucknow NewsOP Rajbharposter war in upSamajwadi party
Previous Post

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, बिना OBC आरक्षण के होंगे इलेक्शन

Next Post

ओबीसी आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
CM Yogi

ओबीसी आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

tabligi jamat

बांग्लादेश से आए तब्लीगी जमात के 11 सदस्यों को स्वदेश भेजा गया

21/03/2021
sakib saleem

साकिब सलीम ने ट्रोल्स से कहा- हिम्मत है तो मेरे सामने मुझे गाली दो

09/10/2020
CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी बने अपने बूथ के पहले वोटर, बोले- मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

04/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version