• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, डॉक्टरों ने स्थिर बताई हीरा बा की हालत

Writer D by Writer D
28/12/2022
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
Heeraba

Bollywood celebrities mourn the demise of PM Modi's mother

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  (PM Modi) बुधवार को तीसरे पहर अपनी बीमार मां (Heeraba) को देखने अहमदाबाद पहुंचे। उनकी मां हीराबा यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं।

हीराबा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर मंगलवार देर रात उन्हें अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 04 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ मां हीराबा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इससे पहले खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, विधायक दर्शनाबेन वाघेला, अहमदाबाद के मेयर किरीट परमार और दरियापुर के विधायक कौशिक जैन अस्पताल पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा ने 18 जून को अपने सौ वर्ष पूरे किए। उनका जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को सुबह गांधीनगर स्थित आवास पर मां हीराबा से मिले थे।

पीएम मोदी की मां हीरा बा की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

देशभर में पीएम मोदी की मां के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। वहीं वाराणसी में लोगों ने हवन यज्ञ किया और मंत्रोच्चारण के साथ हीरा बा की लंबी उम्र और स्वस्थ होने की कामना की।

100 साल की हैं हीराबा (Heeraba) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा जून में ही 100 साल की हुई हैं। हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां हीराबा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी।

पीएम (PM Modi) के भाई का हुआ था एक्सीडेंट

पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक दिन पहले 27 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था। प्रह्लाद जब परिवार के साथ मैसूर से बांदीपुरा की तरफ जा रहे थे, तक उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं। एक्सीडेंट के बाद परिवार को मैसूर के JSS अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था।

 

Tags: Ahmedabad NewsGujarat newsheerabaNational newspm modi
Previous Post

13 महीने बाद जेल से रिहा हुए पूर्व गृहमंत्री, एनसीपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Next Post

Year End 2022: भारत की अंतरिक्ष में नई उड़ान, इन पांच देशों के क्लब में शामिल हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
2022

Year End 2022: भारत की अंतरिक्ष में नई उड़ान, इन पांच देशों के क्लब में शामिल हुआ

यह भी पढ़ें

corona vaccine

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर: इस दिन तैयार हो जाएगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, देखें पूरी रिपोर्ट

31/08/2020
Bribe

प्रशासनिक अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

02/11/2023
cm yogi

कोविड-19 के उपचार एवं बचाव की प्रभावी व्यवस्था को बनाए रखें : योगी

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version