• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल पर परिवार को मिला मौत का तोहफा, घर से मिली पति-पत्नी और बच्ची की लाश

Writer D by Writer D
02/01/2023
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Stove

Stove

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। कमरे में अंगीठी (Stove) जला कर सोना एक परिवार पर कहर बन गया। कमरे में सो रहा पूरा परिवार खत्म हो गया। पति-पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए परिवार कमरे में अंगीठी जलाकर दरवाजे को बंद कर सो गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले उद्यमी आलोक बंसल के घर नेपाल का रहने वाला चन्दर (38) में नौकर का काम करता था। चन्दर नेपाल के चाऊमाला जिला कैलाली का रहने वाला था। चन्दर की पत्नी राधा (35) और 4 साल की बेटी अंजली भी उसके साथ आलोक बंसल के घर की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में रहते थे।

आलोक बंसल ने पुलिस को सूचना दी कि चन्दर कमरे में अंगीठी जलाकर अपने परिवार के साथ सोया था और 1 जनवरी को शाम 4 तक जब कोई भी कमरे से बाहर नहीं आया तो वह कमरे में चन्दर को देखने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद किसी तरह कमरे को खोला गया तो वहां का नजारा देख कर सबके होश उड़ गए।

मेरठ में नए साल पर बड़ा हादसा, पति, पत्नी सहित 4 साल की बच्ची भी नहीं बची |  Big accident on new year in Meerut, 4 year old girl along with husband

कमरे में पति चन्दर और उसकी पत्नी राधा मृत थे, जबकि उनकी 4 साल की बेटी अंजली बेहोश थी, जिसको तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। आलोक बंसल का कहना है कि चन्दर उनके घर लगभग 5-6 साल से काम कर रहा था।

मदरसों में जल्द शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, मार्च में जारी होगा शेड्यूल

आलोक बंसल का कहना है कि 31 तारीख की रात को घर की छत पर बोन फायर के बाद कुछ लकड़ियां बच गई थी जो चन्दर ने अपने कमरे में ले जाकर अंगीठी में जलाई और कमरा बंद कर लिया, दम घुटने से इनकी मौत हो गई। आलोक बंसल ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची और सभी के शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Tags: merrut newsup news
Previous Post

मदरसों में जल्द शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, मार्च में जारी होगा शेड्यूल

Next Post

अन्ना हजारे का सपना ध्वस्त, ठाकरे गुट ने विधान परिषद में लोकायुक्त बिल पर लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Anna Hazare

अन्ना हजारे का सपना ध्वस्त, ठाकरे गुट ने विधान परिषद में लोकायुक्त बिल पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

एक बार फिर विवादों से घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा, इस ट्वीट पर मचा बवाल

20/11/2020
Karni Sena members who attacked SP MP's convoy released

सपा सांसद के काफिले पर हमला करने वाले करणी सेना के सदस्य रिहा, ये है पूरा मामला

28/04/2025
cm dhami

गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी: मुख्यमंत्री

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version