Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रिय राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद…’, आपका अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) तीन जनवरी को दाखिल होने वाली है। हालांकि यात्रा के आने से पहले की आहट से ही सूबे की सियासत का पारा चढ़ गया है। एक खबर आई है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को यात्रा में शामिल होने के लिए चिट्ठी भेजी थी। फिर इस खबर पर यूपी के इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के शामिल न होने की बात कहने की खबर भी चली।

राहुल ने चिट्ठी भेजी भी या नहीं, इस पर भी वाद-विवाद चला। अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के आमंत्रण का जिक्र किया है। पत्र पर आज की तारीख यानी 2 जनवरी 2023 लिखा हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से लिखी इस चिट्ठी में आगे लिखा है, ‘प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद और भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।’

Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को न्योता

राहुल गांधी को संबोधित करते हुए अखिलेश की इस चिट्ठी से ये तो साफ है कि राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। चिट्ठी में अगली लाइन में अखिलेश ने लिखा है, ‘भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।’

Related Articles

Back to top button