• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ: बीएल संतोष

Writer D by Writer D
03/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BL Santosh

BL Santosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष (BL Santosh) नेे मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचायें।

उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। प्रदेश में चाहे लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय या जिला पंचायतों के चुनाव हो, हर चुनाव में भाजपा की जीत जनता द्वारा भाजपा को दिये गए अपार समर्थन का ही परिणाम है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए कार्य करें।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने अपने प्रवास के दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाकि हमारा प्रयास होना चाहिए कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का ठीक से प्रचार-प्रसार हो, ताकि जनता उसका लाभ ले सके।

बीएल संतोष (BL Santosh) ने कहा कि संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखते हुए हमें अपने-अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना है। कहा कि जनता ने अपार समर्थन व प्यार हमें दिया है। ऐसे में हमें सम्पर्क व संवाद के माध्यम से आमजनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना है।

05 जनवरी से 04 फरवरी तक चलेगा प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान: सीएम योगी

इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए किये गए कार्यों का ही परिणाम है कि लोकसभा, विधानसभा चुनावों की ही तरह हमें पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता मिली। प्रदेश में बड़ी संख्या में हमारे जिला पंचायत अध्यक्ष जीतकर आये। कहाकि हम सबको मिलकर समन्वय, सम्पर्क व संवाद के माध्यम से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है।

बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Tags: bjpbl santoshLucknow Newsup news
Previous Post

05 जनवरी से 04 फरवरी तक चलेगा प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान: सीएम योगी

Next Post

कूड़े में भी ऊंच-नीच देख रहे हैं भाजपा के लोग : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
International Yoga Day
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

कूड़े में भी ऊंच-नीच देख रहे हैं भाजपा के लोग : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Contract Worker

बिजली के तारों पर चढ़ संविदा कर्मी ने किया ऐसा काम, 15 अगस्त को होगा सम्मानित

13/07/2024
क्या फेल हो गया Apple Vision Pro? कंपनी ने घटाया प्रोडक्शन और मार्केटिंग

Vision Pro को झटका? Apple ने घटाया प्रोडक्शन

03/01/2026
tarak mehta ka ulta chashma

मलाइका अरोड़ा संग ‘जेठालाल’ ने किया धमाकेदार डांस

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version