• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से रिहा हुए युवक ने पुलिस पर ठोका 10 हजार करोड़ से ज्यादा का दावा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
04/01/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Compensation Claim

Compensation Claim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक आदिवासी शख्स को गैंगरेप (Gangrape) के मामले में 2 साल जेल की सजा काटनी पड़ी। अब कोर्ट ने उसे बाइज्जत बरी कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि बेगुनाह होने के बाद भी उसे कठोर सजा काटनी पड़ी। इस वजह से समाज में उसे काफी अपमान सहना पड़ा और उसके बीवी बच्चे सड़क पर आ गए। अब पीड़ित युवक ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए जिला न्यायालय में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का दावा (Compensation Claim) ठोका है। इस केस की सुनवाई 10 जनवरी को होगी।

पीड़ित आदिवासी कांतिलाल सिंह उर्फ कांतु ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। पुलिस ने उसे गैंगरेप के झूठे मुकदमे में फंसाया था।  5 साल हो गए परेशान होते-होते। 3 साल पुलिस परेशान करती रही। बेगुनाह होते हुए भी उसे 2 साल तक जेल की प्रताड़ना सहना पड़ी। जिसकी वजह से उसका परिवार सड़क पर आ गया और उनके खाने पीने के लाले पड़ गए। क्योंकि परिवार में वो ही अकेला कमाने वाला था। जेल से बाहर आने के बाद वह बच्चों के लिए खाने-पीने का इंतजाम नहीं कर पा रहा है।

कांतु का कहना है कि वह ऐसे मामलों को लेकर समाज में जागरुकता लाना चाहता है। पुलिस ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। अगर कोई महिला किसी को झूठे मामले में फंसाए तो उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए। कांतू की तरफ से वकील विजय सिंह यादव ने राज्य शासन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 10 हजार 6 करोड़ 2 लाख रुपये का क्षतिपूर्ति दावा (Compensation Claim) जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया है।

ASI ने PCR वैन समेत 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 घायल

वकील विजय सिंह यादव का कहना है कि मानव जीवन का कोई मूल्य तय नहीं किया जा सकता है। पुलिस और राज्य सरकार की वजह से कांतु का जीवन बर्बाद हो गया। उसे बेगुनाह होने के बावजूद 2 साल तक जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। कांतु के परिवार में बुजुर्ग मां मीरा, पत्नी लीला और 3 बच्चे हैं।  सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है।

Tags: crime newsmadhya pradesh newsmp poiceNational newsratlam news
Previous Post

ASI ने PCR वैन समेत 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 घायल

Next Post

अमेरिका से लौटे युवक में मिला कोरोना वायरस, एयरपोर्ट पर नहीं की गई थी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Nitin Naveen performed puja at Mahalaxmi temple
उत्तराखंड

हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन ने पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

10/09/2026
Khade Hanuman ji
Main Slider

खड़े हनुमान की प्रतिमा पर प्रशासन का यू-टर्न, SDM बोले- हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई

10/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
Next Post
Corona

अमेरिका से लौटे युवक में मिला कोरोना वायरस, एयरपोर्ट पर नहीं की गई थी जांच

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी मयंक को लगी गोली, गिरफ्तार

15/06/2021
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी कांग्रेस : लल्लू

05/12/2021
salwar suit

दिवाली पर इस तरह से पहने सूट, दिखेंगी सेक्सी

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version